{"_id":"5ce1a173bdec22074563496d","slug":"exit-poll-result-is-not-real-vice-president-venkaiah-naidu","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्जिट पोल वास्तविक परिणाम नहीं हैं : उपराष्ट्रपति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एक्जिट पोल वास्तविक परिणाम नहीं हैं : उपराष्ट्रपति
Mon, 20 May 2019 12:04 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Mon, 20 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
वेंकैया नायडू (फाइल फोटो)
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को एक्जिट पोल के बारे में कहा कि ये वास्तविक परिणाम नहीं हैं। उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘एक्जिट पोल वास्तविक परिणाम नहीं होते। हमें यह समझना चाहिए। 1999 से अधिकतर एक्जिट पोल गलत हुए।’’ नायडू ने गुंटुर में शुभचिंतकों को अनौपचारिक बैठक में संबोधित किया। यहां उन्होंने उपराष्ट्रपति का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
मौजूदा आम चुनाव का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि हर पार्टी (अपनी जीत के बारे में) आश्वस्त रहती है। उन्होंने कहा, ‘‘(मतगणना के दिन) 23 तारीख तक हर कोई अपने आत्मविश्वास का प्रदर्शन करता है। इसका कोई आधार नहीं होता। इसलिए हमें 23 तक इंतजार करना चाहिए।’’
विज्ञापन
नायडू ने कहा, ‘‘देश और राज्य को एक कुशल नेता और स्थिर सरकार की जरूरत होती है, चाहे जो हो। बस इतना ही। ’’ उपराष्ट्रपति ने कहा कि समाज में बदलाव राजनीतिक दलों में बदलाव के साथ होना चाहिए।
विज्ञापन