{"_id":"5c0af3a8bdec2241ae4f5d9a","slug":"exit-poll-result-2018-are-not-a-good-sign-also-for-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Exit Poll 2018: बसपा के लिए भी सुखद नहीं संकेत, एग्जिट पोल के दावे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Exit Poll 2018: बसपा के लिए भी सुखद नहीं संकेत, एग्जिट पोल के दावे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 08 Dec 2018 03:56 AM IST
विज्ञापन
बीएसपी
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के महागठबंधन से दूर रहने का संकेत देने वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लिए भी एग्जिट पोल के दावे सुखद नहीं दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं के तमाम प्रयासों के बावजूद बसपा सुप्रीमो मायावती ने उनसे दूरी बनाई थी। बसपा ने छत्तीसगढ़ में पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री अजीत जोगी की नई पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ कांग्रेस (जोगी) के साथ गठबंधन किया था।
विज्ञापन
इन दोनों के गठबंधन को 3 से 8 सीटें ही मिलने की संभावना जताई गई है, लेकिन कांग्रेस-भाजपा में से किसी को बहुमत नहीं मिलने की स्थिति में यह गठबंधन किंगमेकर साबित हो सकता है। राजस्थान में बसपा को पिछली बार मिले 6 फीसदी मत प्रतिशत में इस बार एक फीसदी का घाटा होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन