फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Exit Poll Political Reaction BJP Congress NDA INDIA PM Modi Shashi Tharoor updates in hindi

Exit Poll: एग्जिट पोल के आंकड़ों से BJP उत्साहित, विपक्षी नेता बोले- हमें जमीनी हकीकत पता है, ‘INDIA’ जीतेगा

Sat, 01 Jun 2024 10:58 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 01 Jun 2024 10:58 PM IST
सार

एग्जिट पोल के अनुमान काफी चौंकाने वाले सामने आए हैं। दक्षिण भारतीय राज्यों में भाजपा का जनाधार बढ़ने का अनुमान है। एनडीए ने कई पोल में 400 के आंकड़े को छू लिया है। इस पर पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जानें किस नेता ने क्या बोला

विज्ञापन
Exit Poll Political Reaction BJP Congress NDA INDIA PM Modi Shashi Tharoor updates in hindi
लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है, जिसके बाद शनिवार शाम एग्जिट पोल जारी हुए। तीन टीवी चैनलों के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए ने सचमुच 400 का आंकड़ा को छू लिया है। एग्जिट पोल पर नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उम्मीद जताई कि लोगों ने एक बार फिर एनडीए सरकार को चुनने के लिए रिकॉर्ड मतों से मतदान किया है।
विज्ञापन

पढ़ें भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश की जनता जानती है कि मोदी जी जो कहते हैं, वह करते हैं। विश्वास के साथ मैं कह सकता हूं, जो नारा हमने दिया 400 पार वो चार जून को भी पूरा होगा।

एग्जिट पोल पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है। उत्तर प्रदेश में हमें 80 की 80 सीटें मिलेंगी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पूरे देश का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा, यह शुरू से ही स्पष्ट था। देश चाहता है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार बागडोर संभाले। छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें आ रही है।

वहीं, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि बीजेपी ने संकल्प के साथ चुनाव लड़ा है। एनडीए 400 पार जाना ही चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता बोल- नतीजों में इंडी गठबंधन जीतेगा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि हम पूरे देश में घूम-घूम कर प्रचार कर रहे हैं। हमें जमीनी हकीकत पता है। एग्जिट पोल पूरी तरह से अवैज्ञानिक हैं। पिछले साल छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अधिकांश एग्जिट पोल के नतीजे गलत निकले थे। कर्नाटक में भाजपा को काफी नुकसान होगा। केरल और तमिलनाडु में उन्हें निश्चित रूप से कोई फायदा नहीं होगा। 

एग्जिट पोल पर महाराष्ट्र कांग्रेस नेता नाना पटोले ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विपक्षी इंडी गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

वहीं, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं फिर से कहा रहा हूं कि मुझे किसी एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं है। मुझे विश्वास है कि हम कर्नाटक में दोहरा आंकड़ा पार करेंगे। 

कांग्रेस उम्मीदवार और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बात सामान्य है, जो सभी मीडिया में दिखाई दिया और वह है कि सभी ने दक्षिणी राज्यों से शुरुआत की। 4 जून को परिणाम आएंगे। अभी सवाल सिर्फ टीआरपी का है। 

विज्ञापन

हमें एग्जिट पोल मंजूर नहीं: राजद नेता
राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने एग्जिट पोल पर कहा कि हमें यह एग्जिट पोल मंजूर नहीं हैं। यह मनोवैज्ञानिक दबाव डालने के लिए है। हम अपने समर्थकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहना चाहते हैं कि वे 4 जून तक इंतजार करें। 4 जून को इंडी गठबंधन सरकार बनाने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed