फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Exit Poll 2020 Results Delhi Vidhan Sabha Election News In Hindi

Exit Poll: सभी एग्जिट पोल में केजरीवाल सरकार, आप-भाजपा के वोट शेयर में इजाफा

Sun, 09 Feb 2020 10:22 AM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Sun, 09 Feb 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
Exit Poll 2020 Results Delhi Vidhan Sabha Election News In Hindi
delhi assembly elections 2020 Exit poll - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के साथ ही सामने आए एग्जिट पोल में अरविंद केजरीवाल फिर से मुख्यमंत्री बनते दिख रहे हैं। तमाम एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की बात कही है। हालांकि पिछली बार की तुलना में उसकी सीटों में जरूर कमी हो सकती है।
विज्ञापन


वहीं आप और भाजपा के वोट शेयर में इस बार इजाफा देखा जा रहा है। जबकि, कांग्रेस का वोट शेयर कम हुआ है। इंडिया टुडे-ऐक्सिस एग्जिट पोल के अनुसार, आप को जहां 56 फीसदी वोट मिल सकते हैं, वहीं भाजपा 35 फीसदी वोट शेयर के साथ दूसरे नंबर पर रह सकती है। कांग्रेस को महज पांच फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2015 के विधानसभा चुनावों में 'आप' ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 70 में से 67 सीटों पर कब्जा किया था। मगर इस बार उसे 44 से 57 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि बहुमत के लिए 36 सीटों की ही जरूरत है।

दिल्ली के चुनावी प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम केंद्रीय मंत्री उतर आए थे। इसका फायदा इस बार भाजपा को होता दिख रहा है। पिछली बार तीन सीटों तक सिमटने वाली भाजपा को इस बार 26 सीटें तक मिलने का अनुमान है।

कांग्रेस की स्थिति में हालांकि इस बार भी कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। उन्हें बमुश्किल एक सीट मिल जाए तो गनीमत होगी। 
 

कहते हैं एग्जिट पोल

आज तक-Axis My India

आप - 59-68 सीटें
भाजपा- 2-11 सीटें
कांग्रेस- 0 

एबीपी-सी वोटर

आप - 49-63 सीटें
भाजपा- 5-19 सीटें
कांग्रेस- 0-4 

न्यूज एक्स-नेता

आप- 53-57 सीटें
भाजपा- 11-17 सीटें
कांग्रेस- 0-2 सीटें

टाइम्स नाउ-Ipsos

आप- 44 सीटें
भाजपा- 26 सीटें
कांग्रेस- 0

टीवी 9-भारतवर्ष-Cicero
आप- 54 सीटें
भाजपा-15 सीटें
कांग्रेस- 01

रिपब्लिक टीवी-जन की बात

आप- 48-61 सीटें
भाजपा-09-21 सीटें
कांग्रेस- 0-1

इंडिया टीवी

आप- 44 सीटें
भाजपा-26 सीटें
कांग्रेस- 0   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed