{"_id":"5aced1d94f1c1b5d3e8b4a8d","slug":"ex-union-home-gk-pillai-said-junior-officers-watched-adult-videos-in-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व केंद्रीय गृह सचिव बोले- गृह मंत्रालय में बैठकर पॉर्न देखते थे जूनियर अधिकारी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पूर्व केंद्रीय गृह सचिव बोले- गृह मंत्रालय में बैठकर पॉर्न देखते थे जूनियर अधिकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 Apr 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
पूर्व केंद्रीय गृह सचिव जी के पिल्लै ने गृह मंत्रालय से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय में कुछ जूनियर कर्मचारी ऑफिस में ही पॉर्न देखते थे और उन्हें डाउनलोड कर लेते थे। जिसकी वजह से कंप्यूटर नेटवर्क में गड़बड़ी होती थी।
विज्ञापन
‘डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया’ (डीएससीआई) के अध्यक्ष पिल्लै ने कहा , ‘जब वो आठ-नौ साल पहले केंद्रीय गृह सचिव थे, तो हर दो महीने में हमें कंप्यूटर गड़बड़ मिलता था। मंत्रालय के सीनियर अधिकारी देर शाम तक मीटिंग करते थे। जिस वजह से जूनियर्स को ऑफिस में रुकना पड़ता था।
विज्ञापन
ऐसे में जूनियर्स इंटरनेट खोलते थे, वे कई तरह की चीजें डाउनलोड करते थे, जिससे ‘मालवेयर’ नाम के वायरस भी डाउनलोड हो जाते थे। इस मामले में मंत्रालय ने भी निर्देश जारी किए थे। आपको बता दें कि पिल्लै का बयान उस समय आया है जब कुछ ही दिन पहले कुछ सरकारी वेबसाइटों में संदिग्ध रूप से गड़बड़ी सामने आई थी। हालांकि सरकार ने बाद में कहा था कि ये बेवसाइटें हैक नहीं हुई थी।
विज्ञापन