{"_id":"65e2d1359f4846c0d602258d","slug":"ex-ulfa-cadres-and-kin-of-missing-rebels-to-get-financial-aid-from-assan-government-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: ULFA छोड़ने वालों और लापता बागियों के परिजनों को सरकार ने दी मदद, दो साल में 9583 परिवारों का पुनर्वास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: ULFA छोड़ने वालों और लापता बागियों के परिजनों को सरकार ने दी मदद, दो साल में 9583 परिवारों का पुनर्वास
Sat, 02 Mar 2024 12:53 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:53 PM IST
सार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यहां पुनर्वास अनुदान वितरण के कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान, सीएम ने श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में उल्फा के पूर्व कैडरों और परिवार के सदस्यों को वित्तीय अनुदान दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुनर्वास अनुदान वितरण के कार्यक्रम में भाग लिया।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम सरकार ने शनिवार को गुवाहाटी में सरकार की पुनर्वास योजना के तहत 900 से अधिक पूर्व उल्फा कैडरों को वित्तीय अनुदान प्रदान किया। जिन्हें अनुदान मिला है उसमें कुछ ऐसे कैडर के परिवार भी शामिल हैं, जो फिलहाल लापता हैं।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यहां पुनर्वास अनुदान वितरण के कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान, सीएम ने श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में उल्फा के पूर्व कैडरों और परिवार के सदस्यों को वित्तीय अनुदान दिया।
विज्ञापन
Assam CM Himanta Biswa Sarma distributed financial grants to former ULFA cadres. A total of 936 cadres and their family members have received rehabilitation grants for their rehabilitation. https://t.co/J8pcihVlxf pic.twitter.com/CDVjPhCC5J
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 2, 2024
सरमा ने उल्फा के पूर्व कैडरों को वित्तीय अनुदान वितरित किया। कुल 936 कैडर और उनके परिवार के सदस्यों को पुनर्वास अनुदान दिया गया।
अलग-अलग समय पर किया था आत्मसमर्पण
इससे पहले, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले कुल 852 कैडर और लापता 84 कैडर के परिवारों को वित्तीय अनुदान दिया गया। अनुदान प्राप्त करने वाले कैडरों ने अलग-अलग समय पर आत्मसमर्पण किया था और तब से वार्ता समर्थक गुट में बने हुए हैं।
बता दें, पिछले साल दिसंबर में केंद्र, राज्य सरकार और उल्फा के वार्ता समर्थक गुट के बीच त्रिपक्षीय शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।
दो साल में नौ हजार से ज्यादा को मिला पुनर्वास
अधिकारी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार की आत्मसमर्पण-सह-पुनर्वास योजना और असम सरकार की स्वावलंबन योजना के तहत पिछले दो वर्षों में असम सरकार द्वारा विभिन्न विद्रोही समूहों के कुल 9,583 आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों का पुनर्वास किया गया है। योजनाओं की सफलता दर 80 फीसदी होने का अनुमान है।