फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ex-Mumbai mayor Kishori Pednekar questioned in SRA project cheating case

Maharashtra: मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर दादर पुलिस के सामने हुईं तलब, SRA घोटाला मामले में हुई पूछताछ

Tue, 01 Nov 2022 04:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 01 Nov 2022 04:19 PM IST
सार

 मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर का नाम एसआरए फ्लैट्स घोटाला मामले में एक आरोपी से पूछताछ के दौरान सामने आया था। इस मामले की जांच दादर पुलिस कर रही है। ये मामला जून में दर्ज  किया गया था। 
 

विज्ञापन
Ex-Mumbai mayor Kishori Pednekar questioned in SRA project cheating case
किशोरी पेडनेकर - फोटो : ANI

विस्तार

एसआरए फ्लैट्स घोटाला मामले में आरोपों का सामने कर रहीं मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। पेडनेकर एसआरए फ्लैट्स घोटाले के सिलसिले में समन मिलने के बाद मुंबई के दादर पुलिस स्टेशन में मंगलवार को पेश हुईं। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसआरए प्रोजेक्ट धोखाधड़ी मामले में आज उनसे पूछताछ की गई। गौरतलब है कि किशोरी पेडनेकर शिवसेना (ठाकरे गुट) की नेता हैं। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पेडनेकर अपनी कानूनी टीम के साथ दादर थाने पहुंचीं थीं। यहां उनसे दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई। वहीं, पूछताछ के बाद पुलिस स्टेशन से बाहर निकलीं पेडनेकर ने कहा कि मैंने पुलिस द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया है। उन्हें कुछ आरोपों के बारे में बताया है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उनपर लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं। शिवसेना नेता पेडनेकर ने आगे कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर का नाम एसआरए फ्लैट्स घोटाला मामले में एक आरोपी से पूछताछ के दौरान सामने आया था। इस मामले की जांच दादर पुलिस कर रही है। ये मामला जून में दर्ज  किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने बताया कि पूर्व मेयर पेडनेकर का नाम अभी तक प्राथमिकी में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में जून से अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed