{"_id":"62b31b1b6eec1057ac63a9e1","slug":"ex-kolkata-mayor-sovan-chatterjee-meets-mamata-banerjee-raises-speculation-of-his-return-to-tmc","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal Politics: कोलकाता के पूर्व मेयर सोवन चटर्जी ने सीएम ममता से की मुलाकात, टीएमसी में कर सकते हैं वापसी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal Politics: कोलकाता के पूर्व मेयर सोवन चटर्जी ने सीएम ममता से की मुलाकात, टीएमसी में कर सकते हैं वापसी
Wed, 22 Jun 2022 07:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 22 Jun 2022 07:07 PM IST
सार
बैठक के बाद सोवन चटर्जी की करीबी नेता वैसाखी बंदोपाध्याय ने कहा कि ममता बनर्जी और सोवन चटर्जी के बीच मतभेदों को सुलझा लिया गया है। सोवन के भाजपा छोड़ने के बाद, कई लोगों ने उनकी राजनीतिक मौत की घोषणा कर दी थी, लेकिन उन्हें अभी भी राजनीति में बहुत कुछ करना है।
विज्ञापन
सोवन चटर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता के पूर्व महापौर सोवन चटर्जी ने बुधवार को राज्य सचिवालय में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी से मुलाकात की है। दोनों की इस मुलाकात के बाद राज्य में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में उनकी वापसी की अटकलें लगाई जानें लगी हैं।
विज्ञापन
एक घंटे तक चली वार्ता
मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि वे 'ममता दी' के निर्देशों का पालन करेंगे। वे बुधवार को अपनी करीबी बैसाखी बंदोपाध्याय के साथ राज्य सचिवालय 'नबन्ना' गए थे। इस दौरान पूर्व महापौर सोवन चटर्जी और सीएम ममता बनर्जी के बीच करीबन एक घंटे तक वार्ता हुई। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि ममता दी जो भी फैसला लेंगी, मैं उसका पालन करूंगा। एक साल तक राजनीति से दूर रहने के बाद फिर से वापसी के सवाल पर सोवन चटर्जी ने आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा कि 'क्या कोई व्यक्ति पश्चिम बंगाल में अराजनीतिक है।'
विज्ञापन
अभी राजनीति में बहुत कुछ बाकी
बैठक के बाद सोवन चटर्जी की करीबी नेता वैसाखी बंदोपाध्याय ने कहा कि ममता बनर्जी और सोवन चटर्जी के बीच मतभेदों को सुलझा लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि सोवन के भाजपा छोड़ने के बाद, कई लोगों ने उनकी राजनीतिक मौत की घोषणा कर दी थी, लेकिन उन्हें अभी भी राजनीति में बहुत कुछ करना है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सोवन चटर्जी दो बाद कोलकाता नगर निगम के महापौर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री के रूप में भी काम किया है। निजी जीवन की समस्याएं सार्वजनिक होने के बाद उन्हें नवंबर 2018 में ममता बनर्जी द्वारा मंत्री और महापौर के पदों से इस्तीफा देने के लिए कहा गया था।
दो साल में ही भाजपा से हो गया था मोहभंग
इसके बाद उन्होंने अपनी सहयोगी वैसाखी बंदोपाध्याय सहित 2019 में भाजपा का दामन थाम लिया था। हालांकि मात्र दो साल बाद ही उनका भाजपा से मोहभंग हो गया। गौरतलब है कि सोवन चटर्जी की पत्नी रत्ना बेहाला पुरबा से टीएमसी विधायक हैं। हालांकि वे अब उनके साथ नहीं हैं। अब एक बार फिर राजनीति में उनकी वापसी की अटकलें लगाई जा रही हैं।