{"_id":"5860b0f24f1c1b8840eeb8f6","slug":"ex-iaf-chief-s-p-tyagi-get-bail-from-patiyala-house-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्ता केसः पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को जमानत ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अगस्ता केसः पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को जमानत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Dec 2016 05:19 PM IST
विज्ञापन
अगस्ता वेस्टलैंड मामले में आरोपी हैं एसपी त्यागी
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाले में आरोपी पूर्व वायु सेना चीफ एसपी त्यागी को जमानत मिल गई है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने त्यागी को सोमवार को जमानत दे दी। 3600 करोड़ के वीवीआईपी होलिकॉप्टर डील घोटाला मामले में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को न्यायिक हिरासत में लिया गया था।
इस मामले में उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दे दी थी। इससे पहले 14 दिसंबर तक एसपी त्यागी समेत तीन को सीबीआई की रिमांड पर भेजा गया था।
सीबीआई का कहना है कि फरवरी 2005 में फिनमेकेनिका के जनरल मैनेजर (जीएम) भारत आए थे और एसपी त्यागी से मिले थे। जांच एजेंसी का आरोप है कि एसपी त्यागी ने 1 जनवरी 2005 को वायु सेना अध्यक्ष बनने के बाद हेलीकॉप्टर खरीद के मानकों में फेरबदल करवाया था। इसके बाद फिनमेकेनिका इस रक्षा सौदे के लिये बोली लगाने की अधिकारी बन गई थी।
विज्ञापन
सीबीआई ने कहा कि हेलीकॉप्टर सौदे के लिये ऊंचाई के मानकों को घटाकर 6000 मीटर से 45 सौ मीटर कर दिया गया था। जबकि इससे पहले वायु सेना 6000 मीटर तक उड़ान करने की क्षमता को मानक मानकर सौदा करना चाहती थी।