{"_id":"5a4c36a04f1c1b5c0c8b6658","slug":"everyday-40-thousand-tourists-can-see-the-tajmahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज 40 हजार पर्यटक ही कर सकेंगे ताज का दीदार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रोज 40 हजार पर्यटक ही कर सकेंगे ताज का दीदार
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली
Updated Wed, 03 Jan 2018 07:19 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल अब हो रहा है ब्राउन।
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ताजमहल में प्रतिदिन प्रवेश करने वाले पर्यटकों की संख्या को 40 हजार तक सीमित करने की तैयारी है। इसके साथ ही टिकट लेने वाला प्रत्येक व्यक्ति केवल तीन घंटे तक ही परिसर में रह सकेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) इन प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार कर रहा है।
संस्कृति मंत्रालय के सूत्र ने बताया कि 17वीं शताब्दी के इस शानदार स्मारक को बचाने के लिए ऐसा किया जा सकता है। संस्कृति सचिव रविंद्र सिंह ने मंगलवार को एएसआई अधिकारियों, आगरा जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों और सीआईएसएफ के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में इस पर निर्णय लिया जाना था।
पढ़ें- बिना आईडी दिव्यांग महिला को ताजमहल में प्रवेश से रोका, काफी देर बाद यूं मिली एंट्री
विज्ञापन
मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह के टिकटों की बिक्री को 40 हजार तक पहुंचने पर रोक दिया जाएगा। अभी तक इस ऐतिहासिक स्मारक में लोगों के प्रवेश की संख्या पर किसी भी समय कोई प्रतिबंध नहीं है। यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में हर साल 10 से 15 फीसदी की वृद्धि होती है। बहुत बार पर्यटकों के आने वाले मौसम और अन्य अवसरों पर स्मारक में प्रवेश करने वाले पर्यटकों की संख्या 60-70 हजार को पार कर जाती है।