फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Every fifth candidate in the last election was the millionaire

रिपोर्ट: पिछले विधानसभा चुनावों में हर पांचवां उम्मीदवार था करोड़पति

Sun, 08 Jan 2017 02:40 PM IST
अमित कुमार निरंजन/ नई दिल्ली 
अमित कुमार निरंजन/ नई दिल्ली  Updated Sun, 08 Jan 2017 02:40 PM IST
विज्ञापन
Every fifth candidate in the last election was the millionaire
- फोटो : File Photo

यह चर्चा आम है कि चुनाव आम नहीं खास लड़ा करता है। एडीआर की रिपोर्ट पर गौर फरमाएं तो यह अवधारणा काफी हद तक सही साबित होती है। वर्ष 2012 के उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव में हर पांचवां उम्मीदवार करोड़पति था। रिपोर्ट के मुताबिक इन पांच राज्यों में से 8978 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण में पता लगा कि 1997 (22फीसदी) उम्मीदवारों की संपत्ति एक करोड़ या इससे अधिक थी।

विज्ञापन


चुनावी सुधार पर काम करने वाली गैर सरकारी संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने 2012 और वर्ष 2007 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों पर रिपोर्ट तैयार की थी। वर्ष 2007 में इन पांच राज्यों में खड़े 4433 उम्मीदवारों में से 715 (16 फीसदी) उम्मीदवार करोड़पति थे। एडीआर ने यह रिपोर्ट उम्मीदवारों द्वारा चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामों के विश्लेषण के आधार पर तैयार की थी।
विज्ञापन


एडीआर की रिपोर्ट के आधार वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश विधानसभा में 6661 में से 1333 उम्मीदवार (21फीसदी) करोड़पति थे। इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के सबसे ज्यादा 66 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति थे। सपा के 59 फीसदी, बीजेपी के 50 फीसदी और कांग्रेस के 52 फीसदी करोड़पति उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा था। वहीं 2007 के चुनाव में कुल 14 फीसदी करोड़पति उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी थी पार्टीवार उम्मीदवारों की औसत आय

Every fifth candidate in the last election was the millionaire

उत्तराखंड में वर्ष 2012 में 777 में से 143 (18 फीसदी) उम्मीदवार करोड़पति थे। जबकि 2007 में सिर्फ 11 फीसदी करोड़पति उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। वर्ष 2012 में 32 (46 फीसदी), कांग्रेस के 25 (36 फीसदी) भाजपा और बसपा के 23 (33 फीसदी) करोड़पति उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। उत्तराखंड में विधानसभा के 70 सीटों पर चुनाव लड़ा जाता है।

वर्ष 2012 में पंजाब में 375 (36 फीसदी) करोड़पति उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। कांग्रेस के 83 फीसदी, शिरोमणि अकाली दल के 87 फीसदी और बीजेपी के 86 फीसदी उम्मीदवारों ने हलफनामों में अपनी संपत्ति एक करोड़ से ज्यादा घोषित की थी। वहीं मणिपुर में वर्ष 2012 में 32 (12फीसदी) और गोवा में 114 (54फीसदी) करोड़पति उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। इस दौरान में गोवा में कांग्रेस के 85 फीसदी और भाजपा के 82 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति थे।
 

पार्टीवार उम्मीदवारों की औसत आय
प्रदेश        -  भाजपा    - कांग्रेस    -  सपा        - बसपा
उत्तर प्रदेश    - 1.91 करोड़    - 2.97 करोड़    - 2.45 करोड़    - 3.39 करोड़
उत्तराखंड    - 1.45 करोड़    - 1.46 करोड़    - 21 लाख    - 1.19 करोड़    
पंजाब        - 6.50 करोड़    - 9.81 करोड़    - उपलब्ध नहीं    - 61 लाख    
गोवा        - 4.21 करोड़    - 8.44 करोड़    - उपलब्ध नहीं    - उपलब्ध नहीं
(नोट एडीआर के अधिकांश हलफनामों के विश्लेषण के आधार पर। राशि रुपये में है।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed