फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Every Failure Of Chandrayaan-2 Was Used In Favour Of Chandrayaan-3: Nambi Narayanan

ISRO: ‘चंद्रयान-2 की हर गलती को चंद्रयान-3 के पक्ष में किया’, बोले इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण

Thu, 24 Aug 2023 12:16 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 24 Aug 2023 12:16 PM IST
सार

नंबी नारायण ने कहा कि हमने जो हासिल किया है वह वाकई अविश्वसनीय है। चंद्रयान-2 की विफलता का इस्तेमाल चंद्रयान-3 के पक्ष में किया गया। उन्होंने कहा कि हमने हर गलती को अपने पक्ष में कर लिया।

विज्ञापन
Every Failure Of Chandrayaan-2 Was Used In Favour Of Chandrayaan-3: Nambi Narayanan
नंबी नारायण - फोटो : Social media

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण ने 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो की टीम को बधाई दी। इसरो के पूर्व वैज्ञानिक ने कहा कि चंद्रयान-2 में हुई हर गलती को चंद्रयान-3 मिशन के पक्ष में इस्तेमाल किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि हमें भरोसा था कि जुलाई में लॉन्च होने से पहले चंद्रयान-3 सफल होगा।

विज्ञापन

जो हासिल किया, वो वाकई अविश्वसनीय

नारायण ने कहा कि हमने जो हासिल किया है वह वाकई अविश्वसनीय है। चंद्रयान-2 की विफलता का इस्तेमाल चंद्रयान-3 के पक्ष में किया गया। उन्होंने कहा कि हमने हर गलती को अपने पक्ष में कर लिया। उन्होंने कहा कि लॉन्च से पहले आश्वस्त थे कि चंद्रयान-3 मिशन सफल होगा। यह इसरो, भारत तथा मानव जाति के लिए एक महान दिन है। नारायण ने कहा कि जब मैं अविश्वसनीय कहता हूं, तो मेरा मतलब बजट से है, जो हमारे पास था।

विज्ञापन

इसरो में हर कोई जानता...

उन्होंने कहा कि हालांकि, यह विश्वसनीय है क्योंकि इसरो में हर कोई जानता था कि यह हासिल किया जा सकता है। आखिरकार, उन्होंने इसे हासिल कर लिया। चंद्रयान -2 की हर विफलता का समाधान किया गया था, चाहे वह सॉफ्टवेयर से जुड़ी हो, स्थिरता समस्या हो या कोई और समस्या हो।  

विज्ञापन
विज्ञापन


कल का दिन था एतिहासिक
चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) कल शाम चंद्रमा की सतह पर उतर गया। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश भी बन गया। पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का टकटकी लगाए इंतजार कर रही थी। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने बुधवार शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed