{"_id":"666257a6b65ab0ef2a084fd4","slug":"european-commission-and-australia-congratulated-pm-narendra-modi-and-said-they-will-work-together-with-india-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"EU-India: यूरोपीय आयोग और ऑस्ट्रेलिया ने कहा-भारत संग मिलकर करेंगे काम, पीएम मोदी ने जताया आभार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
EU-India: यूरोपीय आयोग और ऑस्ट्रेलिया ने कहा-भारत संग मिलकर करेंगे काम, पीएम मोदी ने जताया आभार
Fri, 07 Jun 2024 06:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Fri, 07 Jun 2024 06:13 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ टेलीफोन पर चर्चा हुई। लेयेन ने मोदी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। पीएम मोदी ने उनका आभार जताते हुए साझा मूल्यों व सिद्धांतों पर जोर दिया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लगातार तीसरी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वैश्विक नेताओं के बधाई संदेशों का सिलसिला जारी है। ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज समेत यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने मोदी को बधाई दी है व साथ काम करने की बात कही है।
विज्ञापन
पीएम मोदी की यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ भी टेलीफोन पर चर्चा हुई। लेयेन ने मोदी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। पीएम मोदी ने उनका आभार जताते हुए साझा मूल्यों व सिद्धांतों पर जोर दिया। अब तक 90 से अधिक राष्ट्र प्रमुखों ने पीएम मोदी को बधाई दी है।
विज्ञापन
भारत-थाईलैंड में द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा, भूटान ने मोदी का नेतृत्व सराहा
थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर हुई बातचीत में व्यापार निवेश, संस्कृति व लोगों के बीच मेल-मिलाप जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बहुआयामी तथा द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
विज्ञापन
नेतन्याहू ने फोन कर पीएम मोदी को दी बधाई : इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कर चुनावी जीत पर बधाई दी।
पीएमओ ने बताया कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने व भविष्य में उन्हें नई ऊंचाइयों पर ले जाने पर सहमति जताई। इससे पहले नेतन्याहू ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को बधाई दी थी और उम्मीद जताई थी कि भारत-इस्राइल के संबंध नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे।