फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   europe think tank claim India spend billions of euro on Russian oil buy in October ahead of new sanctions

Russia Oil Import: अक्तूबर में भारत ने रूस से तेल खरीद पर ढाई अरब यूरो खर्च किए, यूरोपीय थिंक टैंक का दावा

Sun, 16 Nov 2025 03:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 16 Nov 2025 03:16 PM IST
सार

पश्चिमी प्रतिबंधों और यूरोपीय मांग में कमी के कारण रूस की सरकार ने अपने तेल की कीमतों में भारी छूट दी, जिसके बाद भारत ने छूट का फायदा उठाते हुए रूस से भारी मात्रा में तेल खरीदा।

विज्ञापन
europe think tank claim India spend billions of euro on Russian oil buy in October ahead of new sanctions
crude oil - फोटो : Adobestock

विस्तार

एक यूरोपीय थिंक टैंक ने दावा किया है कि अक्तूबर में भारत ने रूस से तेल खरीद पर 2.5 अरब यूरो खर्च किए हैं। भारत रूसी तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। इससे पहले सितंबर में भारत ने रूस से तेल खरीद पर ढाई अरब यूरो ही खर्च किए थे। साफ है कि अमेरिकी दबाव के बावजूद भारत ने रूस से तेल खरीद बंद नहीं की है। हालांकि अब नए प्रतिबंधों के बाद इसमें बदलाव दिख सकता है। 
विज्ञापन


भारत, रूस का दूसरा सबसे बड़ा तेल खरीददार
यूरोपीय थिंकटैंक सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) के अनुसार, अक्तूबर में भारत, चीन के बाद रूसी जीवाश्म ईंधन का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बना रहा। हालांकि 22 अक्टूबर को, अमेरिका ने यूक्रेन युद्ध के वित्तपोषण को रोकने के लिए रूस की दो सबसे बड़ी तेल उत्पादक कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकोइल पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इन प्रतिबंधों के चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी लिमिटेड और मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड जैसी कंपनियों ने फिलहाल रूसी तेल का आयात रोक दिया है।
विज्ञापन


नए प्रतिबंधों से नवंबर में पड़ सकता है असर
नए प्रतिबंधों का असर कितना व्यापक हो सकता है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रूस ने अक्तूबर में छह करोड़ बैरल कच्चा तेल भारत भेजा, जिसमें रोसनेफ्ट और लुकोइल का कुल मिलाकर योगदान करीब साढ़े चार करोड़ बैरल रहा। सीआरईए ने अपनी मासिक ट्रैकिंग रिपोर्ट में कहा, 'भारत अक्तूबर में भी रूसी जीवाश्म ईंधन का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बना रहा, जिसने कुल 3.1 अरब यूरो का आयात किया। भारत की कुल खरीद में कच्चे तेल का योगदान 81 प्रतिशत (2.5 बिलियन यूरो) रहा, उसके बाद कोयला 11 प्रतिशत (3.5 करोड़ यूरो) और तेल उत्पाद 7 प्रतिशत (2.2 करोड़ यूरो) रहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पारंपरिक रूप से पश्चिम एशियाई देशों के तेल पर निर्भर रहने वाले भारत ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से रूसी तेल आयात में उल्लेखनीय वृद्धि की है। पश्चिमी प्रतिबंधों और यूरोपीय मांग में कमी के कारण रूस की सरकार ने अपने तेल की कीमतों में भारी छूट दी, जिसके बाद भारत ने छूट का फायदा उठाते हुए रूस से भारी मात्रा में तेल खरीदा। भारत अपनी जरूरत का 40 फीसदी तेल फिलहाल रूस से खरीद रहा है। 


ये भी पढ़ें-  ISRO: अंतरिक्षयान उत्पादन बढ़ाकर तीन गुना करेगा इसरो, इस वित्तीय वर्ष सात और प्रक्षेपण करने की तैयारी

अमेरिका ने भारत पर लगाया यूक्रेन युद्ध को वित्तपोषित करने का आरोप
जब रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला किया, तो इसके चलते अमेरिका, यूरोपीय संघ और अन्य पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगा दिए, जिनका उद्देश्य रूस की अर्थव्यवस्था को कमजोर बनाना था। इन प्रतिबंधों ने यूरोपीय बाजारों में तेल बेचने की रूस की क्षमता को काफी प्रभावित किया। इसके चलते, रूस ने अपने तेल के लिए नए खरीदार खोजने के लिए कच्चे तेल को भारी छूट पर बेचना शुरू कर दिया। इसी का भारत ने फायदा उठाया। हालांकि अमेरिका ने भारत पर यूक्रेन युद्ध को वित्तपोषित करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed