फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EU President Luis Costa and European Commission President Leyen reached Rajghat, paid tribute to Bapu

EU: ईयू अध्यक्ष लुइस कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष लेयेन राजघाट पहुंचे, बापू को दी श्रद्धांजलि

Tue, 27 Jan 2026 11:47 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 27 Jan 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
EU President Luis Costa and European Commission President Leyen reached Rajghat, paid tribute to Bapu
एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और उर्सुला वॉन डेर लेयेन - फोटो : पीटीआई
भारत दौरे पर आए यूरोपीय परिषध के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और  यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मंगलवार को महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंचे। दोनों नेताओं ने यहां गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। दोनों नेता इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे। यूरोपीय यूनियन के नेताओं के इस दौरे को एतिहासिक बताया जा रहा है। इस दौरान भारत और यूरोपिय यूनियन के बीच कई अहम समझौते हो सकते हैं। 
विज्ञापन


राजघाट के आसपास जाने से पहले पढ़ लें ये एडवाइजरी
यूरोपीय यूनियन के नेताओं के राजघाट आने के कार्यक्रम को देखते हुए राजघाट और उसके आसपास के इलाकों में यातायात पबांदियां सुबह से लागू कर दी गईं। यूरोपीय यूनियन का प्रतिनिधिमंडल करीब तीन घंटे यहां रहेगा। इसके लिए इस दौरान आईटीओ चौक, दिल्ली गेट, गुरुनानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट डीटीसी डिपो और आईपी फ्लाइओर पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। 
विज्ञापन

 

ईयू और भारत के बीच एफटीए पर कब से चर्चा चल रही?

2007: औपचारिक शुरुआत
भारत और यूरोपीय संघ ने आधिकारिक तौर पर मुफ्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू की, जिसे उस समय *ब्रॉड-बेस्ड ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट एग्रीमेंट' (BTIA) कहा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2007-2013: वार्ताओं का दौर और गतिरोध
छह वर्षों के दौरान कई दौर की वार्ताएं हुईं, लेकिन टैरिफ (विशेषकर कारों और वाइन पर), बौद्धिक संपदा अधिकारों और डेटा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर गहरे मतभेदों के कारण 2013 में बातचीत रुक गई।

2021: मई में वार्ता को फिर शुरू करने पर बात
यूरोपीय संघ और भारत के नेताओं के बीच एक संतुलित, महत्वाकांक्षी और व्यापक व्यापार समझौते के लिए बातचीत फिर से शुरू करने पर सहमति बनी।

2022: जून-जुलाई में शुरू हुई औपचारिक वार्ता
लगभग नौ साल के अंतराल के बाद, नई राजनीतिक प्रतिबद्धता के साथ आधिकारिक तौर पर वार्ता को फिर से शुरू किया गया।

 

2023: व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद का गठन
फरवरी में दोनों पक्षों ने डिजिटल परिवर्तन, हरित प्रौद्योगिकियों और व्यापार पर सहयोग बढ़ाने के लिए एक नई  व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद का गठन किया।

2025: समापन का लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सला वॉन डेर लेयेन ने संयुक्त रूप से सहमति व्यक्त की कि दोनों पक्षों को 2025 के अंत तक वार्ता पूरी करने की कोशिश करनी चाहिए।


2026: व्यापार समझौते को कहा गया 'मदर ऑफ ऑल डील्स'
20 जनवरी: उर्सला वॉन डेर लेयेन ने दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में एलान किया कि वार्ता अंतिम चरण में है और वे एक ऐतिहासिक समझौते की कगार पर हैं। एफटीए को लेकर मिली अंतिम जानकारी के मुताबिक, समझौते के कुल 24 अध्यायों में से 20 अध्यायों पर नवंबर-दिसंबर में ही सहमति बन चुकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed