फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EU: European Union leaders trust von der Leyen, elected commission chief for the second time

EU: यूरोपीय संघ के नेताओं को वॉन डेर लेयेन पर भरोसा, दूसरी बार चुनी गईं आयोग प्रमुख

Fri, 28 Jun 2024 04:57 AM IST
मेघा झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रुसेल्स Published by: मेघा झा Updated Fri, 28 Jun 2024 04:57 AM IST
सार

वॉन डेर लेयेन को यूरोपीय संघ के नेताओं ने दूसरे कार्यकाल के लिए आयोग प्रमुख के रूप में किया नामित।

विज्ञापन
EU: European Union leaders trust von der Leyen, elected commission chief for the second time
वॉन डेर लेयेन - फोटो : X/@vonderleyen

विस्तार

ब्रुसेल्स- यूरोपीय संघ के नेताओं ने शुक्रवार को जर्मनी की उर्सुला वॉन डेर लेयेन को यूरोपीय आयोग, यूरोपीय संघ के कार्यकारी निकाय के अध्यक्ष के रूप में दूसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए नामित करने पर सहमति व्यक्त की। 
विज्ञापन


बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में एक यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें यूरोपीय संघ के राष्ट्रीय नेता सम्मिलित हुए। इस सम्मेलन में 27 राष्ट्रीय नेताओं ने पूर्व पुर्तगाली प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा को यूरोपीय परिषद की बैठकों के भावी अध्यक्ष रूप में चुना। वहं एस्टोनियाई प्रधानमंत्री काजा कालास को अगले यूरोपीय संघ विदेश नीति प्रमुख चुना गया। 
विज्ञापन


इस घोषणा वर्तमान यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने की। तीनों को नेताओं से व्यापक समर्थन मिला, लेकिन राजनयिकों ने कहा कि दक्षिणपंथी इतावली प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने वॉर डेर लेयेन पर मतदान से परहेज किया। उन्होंने कोस्टा और कैलास के खिलाफ मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉर डेर लेयेन के नामांकन को अभी भी यूरोपीय संसद से गुप्त मतदान के माध्यम से मंजूरी मिलना बाकी है, जिसे यूरोपीय संघ के नेताओं द्वारा उनका समर्थन की तुलना में अधिक कठिन प्रस्ताव माना जा रहा है।  शिखर सम्मेलन में यूरोपीय संघ ने यूक्रेन के साथ एक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए, रूस के खिलाफ यूरोपीय संघ की सुरक्षा को मजबूत करने की चर्चा की। 

आगामी पांच सालों के लिए यूरोपीय संघ की रणनीतिक प्राथमिकताओं पर सहमति व्यक्त की गई। बता दें कि यह समझौता यूरोपीय संघ द्वारा कीव को तीसरे वर्ष भी मास्को के आक्रमण से लड़ने के लिए दिए गए समर्थन को रेखांकित करता है। जबकि यूरोपीय चुनावों में दक्षिणपंथियों को बढ़त मिली। फ्रांस में अचानक हुए चुनावों से अनिश्चितता बनी है, वहीं नवंबर में अमेरिका में भी राष्ट्रपति चुनाव होना है

यूक्रेन की मदद पर बनी सहमति
समझौते के दौरान सुरक्षा नीति के नौ क्षेत्रों में यूक्रेन की मदद करने के लिए यूरोपीय संघ की प्रतिबद्धताओं को रेखांकित किया गया, जिसमें हथियारों की आपूर्ति, सैन्य प्रशिक्षण, रक्षा उद्योग सहयोग के साथ बारूदी सुरंगों को हटाना भी शामिल है। मिशेल ने कहा कि ये प्रतिबद्धताएं यूक्रेन को आत्मरक्षा करने, अस्थिरता का प्रतिरोध करने और भविष्य में आक्रामक कृत्यों को रोकने में सहायक होंगी। जो कि यूरोपीय संघ के यूक्रेन को दीर्घकाल तक समर्थन देने के अडिग संकल्प का और अधिक ठोस प्रमाण है। उन्होंने कहा कि वे इस बात पर बल देंगे कि रूस हावी न हो और यूक्रेन को मॉस्को द्वारा कब्जा की गई भूमि वापस लेनी चाहिए।

रक्षा खर्च में होने लगी वृद्धि
वहीं यूक्रेन में युद्ध ने संघर्ष के लिए यूरोपीय संघ की तैयारी की कमी को उजागर किया। क्योंकि यूरोपीय संघ रूस के खिलाफ कीव को पर्याप्त हथियार देने के लिए संघर्ष कर रहा है। इस कारण से रक्षा प्रणालियों में यूरोपीय संघ के अधिक समन्वय और रक्षा उद्योगों में निवेश की मांग भी उठ रही है। राजनयिकों ने कहा कि वॉन डेर लेयेन ने शिखर सम्मेलन में बताया कि 1999 और 2001 के बीच यूरोपीय संघ ने रक्षा खर्च में 20 प्रतिशत, चीन ने 600 प्रतिशत और रूस ने 300 प्रतिशत की वृद्धि की है। जबकि 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद मास्को द्वारा सैन्य र्ख में भारी वृद्धि की गई थी।


वॉन डेर लेयेन ने नेताओं से कहा कि यूरोपीय संघ को अगले 10 वर्षों में रक्षा में 500 बिलियन यूरो निवेश करने की आवश्यकता है। रक्षा में निवेश यूरोपीय संघ के रणनीतिक एजेंडे का हिस्सा हैं, जिस पर नेता को सहमति देनी थी। रक्षा के अलावा एजेंडा में चीन और संयुक्त राष्ट्र अमेरिका से आर्थिक दबाव का सामना करने के लिए यूरोपीय संघ को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने और यूक्रेन, मोल्दोवा और पश्चिमी बाल्कान को शामिल करे हुए विस्तार के लिए तैयार करने का आह्वान किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed