फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   EU ambassador assaulted inside his home in Khartoum, At least 180 people killed in Sudan clashe

Sudan: तीन दिनों से जारी सैन्य बलों के बीच लड़ाई में यूरोपीय संघ के राजदूत पर हमला, 180 लोगों ने जान गंवाई

Tue, 18 Apr 2023 02:55 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खारतून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खारतून Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 18 Apr 2023 02:55 PM IST
सार

आयरिश विदेश मंत्री माइकल मार्टिन ने बताया कि खार्तूम में यूरोपीय संघ के राजदूत ऐडन ओ'हारा पर सोमवार को उनके घर में हमला किया गया है। वहीं उन्होंने इस हमले को राजनयिकों की सुरक्षा के दायित्वों का घोर उल्लंघन बताया।

विज्ञापन
EU ambassador assaulted inside his home in Khartoum, At least 180 people killed in Sudan clashe
यूरोपीय संघ के राजदूत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सूडान में तख्तापलट के लिए मिलिट्री और बागी पैरामिलिट्री रेपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के बीच हिंसा जारी है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इस लड़ाई में 180 से अधिक लोगों की जानें जा चुकी हैं। वहीं करीब 1800 लोग घायल हुए हैं। इतना ही नहीं, सूडान में यूरोपीय संघ के राजदूत ऐडन ओ'हारा पर भी हमला किया गया। हालांकि अभी इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं सामने आई है।

विज्ञापन

ज्यादा जानकारी नहीं

आयरिश विदेश मंत्री माइकल मार्टिन ने बताया कि खार्तूम में यूरोपीय संघ के राजदूत ऐडन ओ'हारा पर सोमवार को उनके घर में हमला किया गया है। वहीं उन्होंने इस हमले को राजनयिकों की सुरक्षा के दायित्वों का घोर उल्लंघन बताया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजदूत को कितनी चोटें आई हैं इसका विवरण उन्होंने नहीं दिया है।

विज्ञापन

तीसरे दिन संघर्ष जारी

गौरतलब है, सूडान पर नियंत्रण को लेकर देश की सेना तथा एक शक्तिशाली अर्द्धसैनिक बल के बीच सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी संघर्ष जारी रहा था। सूडान में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष प्रतिनिधि वोल्कर पर्थेस ने बताया कि इस संघर्ष में अब तक 180 लोग मारे जा चुके हैं। वहीं 1800 से अधिक नागरिक और लड़ाके घायल हुए हैं। खार्तूम के 50 लाख लोग बिजली और पानी के लिए परेशान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़ाई बंद करने का आहृवान 

इस बीच, हिंसा समाप्त करने के लिए सूडान पर कूटनीतिक दबाव बढ़ रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री, संयुक्त राष्ट्र महासचिव, यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख, अरब लीग के प्रमुख और अफ्रीकी संघ आयोग के प्रमुख सहित शीर्ष राजनयिकों ने दोनों पक्षों से लड़ाई बंद करने का आहृवान किया। 

सूडान पर नियंत्रण को लेकर है लड़ाई
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने कहा कि वह अरब लीग, अफ्रीकी संघ और क्षेत्र के नेताओं के साथ बात कर रहे हैं और संघर्ष खत्म करने के लिए आग्रह कर रहे हैं। बता दें कि सूडानी सेना ने अक्टूबर 2021 में तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया था और तब से वह एक संप्रभु परिषद के माध्यम से देश चला रही है। सूडान पर नियंत्रण को लेकर देश की सेना और एक शक्तिशाली अर्द्धसैनिक बल के बीच सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी संघर्ष जारी रहा और पिछले 3 दिन में इस संघर्ष में 180 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

तीन घंटे संघर्ष रोकने पर जताई थी सहमति 

इससे पहले लोकतंत्र समर्थक समूह ‘सूडान डॉक्टर्स सिंडिकेट’ ने सोमवार को 97 मौतों की पुष्टि करते हुए बताया कि इस संघर्ष में सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। देश की सेना और उसके पूर्व साझेदार एवं अब प्रतिद्वंद्वी ‘रैपिड सपोर्ट फोर्स समूह’ (आरएसएफ) के बीच महीनों के तनाव के बाद यह संघर्ष हुआ है। अब्दुल फतह अल बुरहान के नेतृत्व वाली सेना ने एक बयान में आरएसएफ के साथ वार्ता से इन्कार करते हुए इसे भंग करने की बात कही और इसे ‘बागी मिलिशिया’ करार दिया है। वहीं, अर्द्धसैनिक समूह ‘आरएसएफ’ ने सशस्त्र बलों के प्रमुख को ‘अपराधी’ बताया है। दोनों पक्षों ने मानवीय आधार पर 3 घंटे संघर्ष रोकने पर सहमति जताई थी, लेकिन हिंसा नहीं रुकी।

वहीं, संयुक्त राष्ट्र एजेंसी की कार्यकारी निदेशक सिंडी मैक्केन ने कहा था कि सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सूडान में फिलहाल सभी ऑपरेशन लंबित रहेंगे। उन्होंने कहा- "डब्ल्यूएफपी गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे सूडानी लोगों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है। अगर यहां हमारी टीमों की सुरक्षा की गारंटी नहीं है तो हम यहां कार्य नहीं कर सकते हैं। सभी पक्षों को एक समझौता पर आना होगा, जो मानवीय कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed