फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ethiopian plane crash, wreckage reveals why US grounded Boeing

इथोपिया विमान हादसा: मलबे में मिला सबूत, जिसकी वजह से अमेरिका में रुकी बोइंग सेवा

Sat, 16 Mar 2019 03:15 PM IST
तिवारी अभिषेक वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 16 Mar 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Ethiopian plane crash, wreckage reveals why US grounded Boeing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

इथोपिया विमान हादसे के बाद से ही दुनियाभर में विमान बनाने वाली बोइंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बीते साल ही कंपनी ने बोइंग का नया मॉडल बोइंग 737 मैक्स 8 लांच किया, जिससे अब तक दो बड़े हादसे हो गए हैं। इथोपिया विमान हादसे की जांच के दौरान मलबे से स्क्रू जैसा दिखने वाला एक डिवाइस मिला है। जिसने अमेरिकी नियामकों को ये समझाने में मदद की है कि बोइंग की सेवाओं पर रोक लगानी चाहिए। ये जानकारी जांच की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने गुरुवार को दी।


loader

अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के प्रमुख डैनियल एलवेल ने बुधवार को ऐसे सबूत का हवाला दिया था, जिसके चलते अमेरिका में भी बोइंग के इस मॉडल पर प्रतिबंध लगाया गया। 

पहचान ना बताने की शर्त पर जांच की जानकारी देने वाले व्यक्ति ने कहा, जो डिवाइस मिला है उसका उपयोग ट्रिम को सेट करने के लिए किया जाता है, जो विमान की नोज को बढ़ाता और कम करता है। ये जैकस्क्रू एक नई तरह की सैटेलाइट फ्लाइट ट्रैक के साथ लगा था। इससे एफएए को ये भी यकीन दिलाने में मदद मिल रही है कि बोइंग के दोनों मॉडल से हुए हादसों में समानताएं हैं। 

इथोपियन एयरलाइन के बोइंग विमान का हादसा रविवार को हुआ, जिसमें 157 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य हादसा बीते साल 29 अक्तूबर को हुआ, जिससे इसमें सवार 189 लोगों की मौत हो गई। 

दोनों हादसों में समानताएं हैं?

इन हादसों ने विमानन अधिकारियों और एयरलाइंस को दोनों घटनाओं के बीच समानताओं पर सोचने को मजबूर कर दिया। इन दोनों हादसों में काफी समानताएं हैं। दोनों ही विमान उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ही मामलों में उड़ान भरने के बाद पायलट ने एयरपोर्ट पर लौटने का आग्रह किया। पायलटों ने विमान के नियंत्रण को लेकर समस्या आने की बात कही। यहां तक कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। इन समानताओं ने एयरलाइंस और नियामकों को सतर्क कर दिया है।

जैकस्क्रू के बारे में एनबीसी न्यूज ने भी रिपोर्ट पब्लिश की थी। इसके अलावा न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में भी कहा गया है कि इथोपियन एयरलाइन का विमान उड़ान भरने के बाद से ही ठीक नहीं था। विमान ऊपर नीचे हो रहा था। विमान के पायलट ने उड़ान भरने के तीन मिनट बाद ही वापस लौटने का अनुरोध किया। इसका कारण ये भी था कि विमान की गति असामान्य हो रही थी। इस रिपोर्ट में ये जानकारी जेट एयर ट्रैफिक कम्यूनिकेशन की समीक्षा करने वाले व्यक्ति के हवाले से कही गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed