फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Establishment of National Institute for Environment and Management of Coastal Areas: Babul Supriyo 

तटीय इलाकों के पर्यावरण और प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय संस्थान की स्थापना: बाबुल सुप्रियो

Sat, 14 Dec 2019 01:30 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 14 Dec 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Establishment of National Institute for Environment and Management of Coastal Areas: Babul Supriyo 
बाबुल सुप्रियो (फाइल फोटो)

तटीय क्षेत्रों के हालात, प्रबंधन, पर्यावरण के अध्ययन के साथ सुनामी और तूफानों का पूर्वानुमान और सटीक होगा। केंद्रीय जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण मंत्रालय तटीय संसाधनों, पर्यावरण समेत इस क्षेत्र के प्रबंधन, अध्ययन और अनुसंधान के लिए नेशनल सेंटर फॉर सस्टनेबल कोस्टल मैनेजमेंट (एनसीएससीएम) संस्थान की स्थापना की गई है। 

विज्ञापन


एनसीएससीएम का एकीकृत तटीय क्षेत्र प्रबंधन योजना अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर विकसित की गई है। इस संस्थान से भारत के समुद्री तटों के समग्र और स्थायी प्रबंधन के लिए नीतियों के निर्माण में मदद सुनिश्चित होगी साथ ही इससे पारंपरिक तटों और द्वीपों में बसे लोगों के विकास और लाभ का रास्ता प्रशस्त होगा। यह जानकारी केंद्रीय जलवायु परिवर्तन वन और पर्यावरण राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो ने लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में दी।
विज्ञापन


इस संस्थान के माध्यम से केंद्र, राज्य सरकारों और अन्य संबंधित हितधारकों को सलाह और एकीकृत तटीय क्षेत्र प्रबंधन के संबंध में वैज्ञानिक मामलों में फैसला लेने में सहायता मिलेगी। तटीय इलाके में छह रिर्सच यूनिट वाला अनुसंधान प्रभाग कई मायनों में खास होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें भूस्थानिक विज्ञान, रिमोट सेंसिंग और भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) केसाथ एकीकृत सामाजिक विज्ञान और अर्थशास्त्र के साथ तटीय पर्यावरण की स्थिति, प्रभाव, मूल्यांकन का सटीक अध्ययन किया जा सकेगा। साथ ही तटों और समुद्री संसाधनों के संरक्षण में भी मदद होगी। इसकी मदद से भविष्य में नीतियों में होने वाले परिवर्तन और देश के तटों का द्वीपों का प्रबंधन भी किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed