{"_id":"66d8428bdfca70b8d708fd09","slug":"er-may-take-legal-steps-over-mla-s-misbehaviour-with-tte-in-train-legislator-makes-counterclaim-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: TTE के साथ विधायक के दुर्व्यवहार पर कानूनी कार्रवाई कर सकता है रेलवे, MLA ने भी दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Railway: TTE के साथ विधायक के दुर्व्यवहार पर कानूनी कार्रवाई कर सकता है रेलवे, MLA ने भी दर्ज कराई शिकायत
Wed, 04 Sep 2024 04:51 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Wed, 04 Sep 2024 04:51 PM IST
सार
र्वोत्तर रेलवे ट्रेन में टीटीई के साथ विधायकों के दुर्व्यवहार पर कानूनी कदम उठा सकती है। वहीं इस मामले में विधायक ने जवाबी दावा किया है कि टीटीई ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था, उन्होंने इस मामले में शिकायत भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे ने बुधवार को एक बयान में कहा है कि ट्रेन यात्रा के दौरान टीटीई के साथ कथित दुर्व्यवहार के लिए तृणमूल कांग्रेस के विधायक कनाई चंद्र मंडल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है। हालांकि, विधायक ने अलग दावा किया है कि टीटीई ने ही उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्होंने इस मामले में रेलवे अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है।
टिकट न होने पर हुआ था विवाद- पूर्वोत्तर रेलवे
वहीं इस मामले में पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता कौशिक मित्रा ने बताया कि नवग्राम से टीएमसी विधायक कनाई चंद्र मंडल के साथी के पास अपने नाम का उचित टिकट नहीं था और इस मुद्दे पर टीटीई के साथ विवाद हुआ। यह दावा करते हुए कि टीएमसी विधायक मंडल ने ड्यूटी पर मौजूद टीटीई के साथ दुर्व्यवहार किया, उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे मामले में कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहा है और फिलहाल अपने वकीलों और वरिष्ठ अधिकारियों से सलाह ले रहा है।
ऐसे विधायक और टीटीई में हुआ विवाद
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना सोमवार को तब हुई जब टीएमसी विधायक मंडल मालदा-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। इस दौरान टीएमसी विधायक ने दावा किया कि महिला यात्री उनके निर्वाचन क्षेत्र की थी और उसने अपने जनरल टिकट को चेयर कार क्लास में बदलने का अनुरोध किया था, जिसमें वह बैठी थी।
विज्ञापन
विधायक ने डीआरएम के पास दर्ज कराई शिकायत
टीएमसी विधायक ने आरोप लगाया कि टीटीई ने आदेश मानने से इनकार कर दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर हावड़ा के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) से शिकायत दर्ज कराई है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन