फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EPS-OPS factions of AIADMK is closer to merger

नजदीक आ सकते हैं AIADMK के दोनों गुट, पन्नीरसेल्वम और पलानीस्वामी मिलाएंगे हाथ

Thu, 10 Aug 2017 01:52 PM IST
Amarujala.com- Presented By: मोहित
Amarujala.com- Presented By: मोहित Updated Thu, 10 Aug 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
EPS-OPS factions of AIADMK is closer to merger

तमिलनाडु की पूर्व सीएम और पार्टी प्रमुख जे. जयललिता के निधन के बाद से ही एआईडीएमके में गतिरोध जारी है। वहीं कहा जा रहा है कि पार्टी के दो धड़े ओ. पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) और ई पलानीस्वामी (ईपीएस) एक हो सकते हैं।

विज्ञापन

तमिलनाडु के मंत्री डी. जयाकुमार ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि पार्टी के दोनों धड़े एक होंगे। वहीं पार्टी का कहना है कि वीके शशिकला को पार्टी का जनरल सेक्रेटरी केवल नए अध्यक्ष के चुनाव तक के लिए बनाया गया था।
विज्ञापन


दोनों धड़ों के विलय के फॉर्मूले पर भी काम कर लिया गया है। नए फॉर्मूले के तहत मुख्यमंत्री पद पर पलानीस्वामी बने रहेंगे तो वहीं पन्नीरसेल्वम को उप मुख्यमंत्री पद दिया जा सकता है। इसके साथ ही पन्नीरसेल्वम गुट के दो मंत्री माफोई पांडियाराजन और सेम्‍मामलई को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
गौरतलब है कि जयललिता की मौत के बाद यह गतिरोध तब शुरू हुआ जब ओ. पन्नीरसेल्वम को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा दिया गया लेकिन शशिकला ने उनसे जबरन इस्तीफा लेकर पलानीस्वामी को मुख्यमंत्री बना दिया।   

वहीं जयललिता की करीबी रहीं वीके शशिकला किसी भी सूरत में पार्टी पर अपनी पकड़ ढीली नहीं पड़ने देना चाहती हैं। इसके लिए पार्टी के दो धड़ों ओपीएस और ईपीएस के एक होने पर वह रोड़ा अटका सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed