{"_id":"609d6e0a8ebc3ed63b653f1f","slug":"epidemic-32-countries-did-help-india-in-the-second-wave-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामारी: दुनिया के 32 देशों ने कोरोना की दूसरी लहर में भारत को दी सांसें, विदेश मंत्रालय ने दिया ब्यौरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महामारी: दुनिया के 32 देशों ने कोरोना की दूसरी लहर में भारत को दी सांसें, विदेश मंत्रालय ने दिया ब्यौरा
Thu, 13 May 2021 11:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 13 May 2021 11:50 PM IST
सार
इन देशों ने भारत को दवा, ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, ऑक्सीजन जनरेटर, वेंटिलेटर आदि देकर की मदद
विज्ञापन
अमेरिका से भारत आए 318 कंसंट्रेटर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के 32 देशों ने करोना की दूसरी लहर में भारत को भारी सहायता पहुंचाई है। इस सहायता में ऑक्सीजन जनरेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर, सहायक उपकरण, रेडमेसिविर इंजेक्शन आदि की मदद शामिल है।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी साझा की है। इसके अनुसार अमेरिका, आयरलैंड, रोमानिया, रूस, ब्रिटेन, मॉरीशस, सिंगापुर, थाईलैंड, जर्मनी, फ्रांस, बेल्जियम, सऊदी अरब, इटली, ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, कुवैत, कतर, ओमान, बांग्लादेश, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड्स, पोलैंड, डेनमार्क, इस्राइल व अन्य देश शामिल हैं।
विज्ञापन
27 अप्रैल से 13 मई के बीच इन देशों ने भारत को यह सहायता सामग्री उपलब्ध कराई। इनमें 17 ऑक्सीजन जनरेटर, 6771 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 9435 ऑक्सीजन सिलेंडर, 44548 वेंटिलेटर, तीन लाख 97 हजार रेडमेसिविर इंजेक्शन शामिल हैं।
विज्ञापन
सऊदी अरब, फ्रांस, इस्राइल आदि ने करीब 300 टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन भेजा है। स्पेन ने 260 एंबुलेंस डिवाइस प्रदान की हैं। फ्रांस ने अस्पताल में ऑक्सीजन उत्पादन के लिए आठ अत्याधुनिक संयंत्र प्रदान किए हैं। इन ऑक्सीजन जनरेटरों में 10 साल तक उच्च गुणवत्ता की ऑक्सीजन सप्लाई करने की क्षमता है। इनमें से चार को दिल्ली के अस्पतालों में लगाया जा रहा है।