फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   epfo-services-on-whatsapp-upi-withdrawal-for-pf-members-soon UAN Digital Services Labour Ministry

EPFO: अब व्हाट्सएप पर ईपीएफओ की सेवाएं, यूपीआई से भी जल्द निकाल सकेंगे पैसे; परीक्षण का काम पूरा

Wed, 20 May 2026 04:18 AM IST
Devesh Tripathi अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Devesh Tripathi Updated Wed, 20 May 2026 04:18 AM IST
विज्ञापन
epfo-services-on-whatsapp-upi-withdrawal-for-pf-members-soon UAN Digital Services Labour Ministry
पीएफ खाता - फोटो : ANI
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने सदस्यों तक पहुंच बढ़ाने और सेवाओं को अधिक सरल बनाने के लिए व्हाट्सएप का उपयोग करने की योजना बना रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो एक माह में इसकी शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन


इस पहल का उद्देश्य सदस्यों को तेज, सहज और बहुभाषी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें पीएफ खातों से जुड़ी जानकारी और सुविधाएं आसानी से मिल सकें। इसके अलावा यूपीआई से पैसे निकालने के लिए परीक्षण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: क्या सीएम विजय ने राजीव गांधी के हत्यारों का समर्थन किया?: भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, टीवीके ने दी सफाई
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाट्सएप पर मिलेगी क्या-क्या सुविधा?
सदस्य अपने पीएफ बैलेंस की जानकारी, पिछले पांच लेन-देन, क्लेम की स्थिति और अन्य सेवाओं के लिए भी व्हाट्सएप के जरिये सूचना प्राप्त कर सकेंगे। पूरी प्रक्रिया में पहले सदस्य का मोबाइल नंबर उनके यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) से सत्यापित किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें उनकी भाषा में मेन्यू विकल्प दिए जाएंगे।


केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, व्हाट्सएप के जरिये सदस्यों तक पहुंचना अधिक प्रभावी और सुविधाजनक होगा। सदस्य केवल हेलो लिखकर ईपीएफओ के सत्यापित व्हाट्सएप नंबर पर बातचीत शुरू कर सकेंगे। मंत्री ने बताया कि शिकायत निवारण प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से श्रम सुविधा 2.0 और समाधान 2.0 पोर्टल भी आरंभ किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: बंगाल में OBC पर शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला: धर्म आधारित आरक्षण व्यवस्था खत्म; 66 समुदायों को फिर मिला लाभ

तकनीकी दिक्कतें दूर की जा रहीं
श्रम मंत्री ने कहा कि यूपीआई के जरिये कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) से पैसा निकालने के लिए परीक्षण का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही इसकी शुरुआत हो जाएगी। इससे सात करोड़ से अधिक अंशधारकों को लाभ होगा। इस प्रणाली के सुचारू कार्यान्वयन के लिए सॉफ्टवेयर संबंधी समस्याओं   को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed