फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EPFO Congress took a jibe at the Center cut in EPF interest rates BJP return gift of victory in elections to the people

EPFO: कांग्रेस का केंद्र पर तंज, कहा- ईपीएफ की ब्याज दरों में कटौती भाजपा का लोगों को चुनावों में जीत का रिटर्न गिफ्ट

Sat, 12 Mar 2022 09:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 12 Mar 2022 09:14 PM IST
सार

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि देश की 84 फीसदी लोगों की आमदनी में कमी आई है। क्या चुनावी जीत के आधार पर करोड़ों कर्मचारियों की बचत यह हमला करना सही है?

विज्ञापन
EPFO Congress took a jibe at the Center cut in EPF interest rates BJP return gift of victory in elections to the people
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : एएनआई

विस्तार

ईपीएफ की ब्याज दरों में कटौती को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा कि यह हाल ही में विधानसभा चुनावों में मिली जीत के बाद भाजपा का लोगों को रिटर्न गिफ्ट है। पार्टी महासचिव व मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि देश की 84 फीसदी लोगों की आमदनी में कमी आई है। क्या चुनावी जीत के आधार पर करोड़ों कर्मचारियों की बचत यह हमला करना सही है? ईपीएफओ ने पीएफ जमा पर मिलने वाली ब्याज दरों में कटौती करते हुए इसे दस साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा दिया है। क्या यही भाजपा की जीत का रिटर्न गिफ्ट है?

विज्ञापन


फैसले पर पुनर्विचार करें वित्तमंत्री: भाकपा
भाकपा सांसद बिनॉय विश्वम ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से ईपीएफ की ब्याज दरों में कटौती के फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह किया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर कामकाजी वर्ग को मरने के लिए छोड़ने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


वित्तमंत्री को लिखे खत में बिनॉय ने आरोप लगाया कि हाल के विधानसभा चुनावों में मिली जीत के बाद भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अपना असली रंग दिखा दिया। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा ईपीएफ की ब्याज दरों में कटौती का फैसला न केवल गैर जिम्मेदारपूर्ण है बल्कि यह सरकार की देश के कामकाजी वर्ग के प्रति नजरिये को भी दिखाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री बिना की वाजिब वजह व तर्क के लगातार ईपीएफओ पर ब्याज दरों में कटौती का दबाव बना रही थी। एक संगठन के तौर पर उसका उद्देश्य देश के कामकाजी वर्ग को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराना होना चाहिए लेकिन यह कटौती अनुचित है। 


ईपीएफ की ब्याज दरों में कटौती कामकाजी लोगों पर हमला: येचुरी
माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने शनिवार को ईपीएफ ब्याज दरों में कटौती को लेकर मोदी सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि यह कामकाजी लोगों पर सरकार का हमला है। उन्होंने ट्वीट किया कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद मोदी सरकार ने प्रतिशोध में मेहनतकश लोगों पर हमला किया है। सभी लोग बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई के समय में हुए इस हमले का पूरी ताकत से विरोध करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed