फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EOW raid on MLA Soumya Ranjan owned Odia Dainik Sambad office

Odisha: ओडिया दैनिक संबाद कार्यालय पर ईओडब्लू की छापेमारी, विधायक सौम्य रंजन ने लगाए राजनीतिक साजिश के आरोप

Tue, 19 Sep 2023 01:26 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 19 Sep 2023 01:26 AM IST
सार

ईओडब्लू द्वारा जारी बयान के अनुसार, जांच विंग ने धारा 420, 120 बी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था, जिसके बाद ईओडब्लू की अलग-अलग टीमों ने छापेमारी की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन
EOW raid on MLA Soumya Ranjan owned Odia Dainik Sambad office
ओडिशा पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा पुलिस की ईओडब्लू ने एक और कार्रवाई की है। ईओडब्लू अधिकारियों ने सोमवार को बीजद के वरिष्ठ नेता सौम्य रंजन पटनायक के प्रमुख ओडिया दैनिक संबाद कार्यालय पर छापेमारी की है। बता दें, सौम्य रंजन पटनाया ओडिशा के खंडपाड़ा विधानसभा सीट से विधायक भी हैं।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
ईओडब्लू द्वारा जारी बयान के अनुसार, जांच विंग ने धारा 420, 120 बी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था, जिसके बाद ईओडब्लू की अलग-अलग टीमों ने छापेमारी की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इस दौरान संबाद ने भी छापेमारी के बाद एक बयान जारी किया। संबाद द्वारा जारी बयान के अनुसार, उन्होंने प्रवर्तन एजेंसी के साथ पूरा सहयोग किया। यह पूरा मामला एक राजनीतिक प्रतिशोध का है। संबाद ने छापेमारी को प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला करार दिया है। बता दें, ओडिशा की बीजद सरकार ने 12 सितंबर को विधायक पटनायक को आठ और 27 अगस्त को छापे गए संपादकीय तो वहीं, टेलीविजन पर सरकार और नौकरशाही के रिश्तों पर सवाल उठाने के कारण पार्टी के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया था। 

विज्ञापन

इन मामलों में दर्ज की गई शिकायत
संबाद/ईस्टर्न मीडिया लिमिटेड भुवनेश्वर के पूर्व कर्मचारी असीम महापात्र की शिकायत के बाद बैजयंती कर (एचआर मैनेजर), सौम्य रंजन पटनायक (संपादक) और अन्य के खिलाफ 16 सितंबर 2023 को केस दर्ज किया गया था। महापात्रा ने धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक धमकी सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ईओडब्लू ने धमकी और दबाव के मामले में एफआईआर दर्ज किया है। बता दें, आरोप है कि वे खाली चेक सहित कई दस्तावेज और खाली फॉर्म पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed