{"_id":"5ec649e88ebc3e90ae67bfc1","slug":"envoys-of-seven-nations-present-credentials-to-president-of-india-ram-nath-kovind-through-video-confrencing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंस से राष्ट्रपति कोविंद ने विदेशी राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंस से राष्ट्रपति कोविंद ने विदेशी राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए
Thu, 21 May 2020 03:00 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 21 May 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
- फोटो : ANI
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोरिया गणराज्य, सेनेगल, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, आईवरी कोस्ट और रवांडा गणराज्य के राजदूतों और उच्चायुक्तों से क्रेडेंशियल्स (परिचय पत्र) स्वीकार किए।
विज्ञापन
यह राष्ट्रपति भवन के इतिहास में पहला मौका है जब क्रेडेंशियल्स को डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। राष्ट्रपति ने टिप्पणी की कि डिजिटल तकनीक ने दुनिया को कोविड-19 द्वारा उत्पन्न चुनौतियों से उबरने और अपने कार्यों को एक प्रगतिशील तरीके से पूरा करने में सक्षम बनाया है।
विज्ञापन
इस संबंध में, उन्होंने डिजिटल रूप से सक्षम क्रेडेंशियल्स समारोह का नई दिल्ली में आयोजन किया और इसे राजनयिक समुदाय के साथ भारत के रिश्तों को मजबूत करने का आधार बताया। उन्होंने आगे कहा कि भारत बड़े पैमाने पर अपने लोगों और दुनिया की उन्नति के लिए डिजिटल मार्ग की असीम संभावनाओं को काम लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति कोविंद ने राजदूतों को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी ने वैश्विक समुदाय के लिए एक अभूतपूर्व चुनौती पेश की है और इस संकट से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत महामारी से लड़ने में साथी देशों को समर्थन देने में सबसे आगे है।
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि आज का समारोह भारत के डिजिटल कूटनीतिक कदम में एक नया आयाम जोड़ता है। राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार कि राष्ट्रपति भवन के इतिहास में यह पहला मौका है जब वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राजदूतों ने परिचय पत्र सौंपे।
राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपने वालों में कोरिया गणराज्य के राजदूत चोइ हू चोल, सेनेगल के राजदूत अब्दुल वहाब हैदरा, त्रिनिदाद एंड टोबैगो के उच्चायुक्त रोजर गोपॉल, मॉरीशस के उच्चायुक्त शांति बाई हनुमानजी, आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी राबर्ट ओफारेल, आईवरी कोस्ट के राजदूत एम इरिक कैमिले तथा रवांडा के उच्चायुक्त जैकलिन मुकांगिरा शामिल हैं।
This was the first time that credentials were presented through the digital medium. President Kovind remarked that digital technology has enabled the world to overcome the challenges posed by #COVID19 and carry out its functions in an innovative manner: Rashtrapati Bhavan https://t.co/cD3NvWFtXB
— ANI (@ANI) May 21, 2020