{"_id":"637185ffa3b0563e8b63b18e","slug":"environment-secretary-said-adaptation-should-be-top-priority-in-development-works","type":"story","status":"publish","title_hn":"COP27 : पर्यावरण सचिव ने कहा- विकास कार्यों में अनुकूलन होना चाहिए शीर्ष प्राथमिकता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
COP27 : पर्यावरण सचिव ने कहा- विकास कार्यों में अनुकूलन होना चाहिए शीर्ष प्राथमिकता
Mon, 14 Nov 2022 05:34 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 14 Nov 2022 05:34 AM IST
सार
जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की सचिव लीना नंदन ने शनिवार को कॉप 27 में एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) की ओर से आयोजित एक सत्र में यह बात रखी।
विज्ञापन
COP27
- फोटो : Twitter@COP27P
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पारदर्शिता और निवेशकों का विश्वास बढ़ाने के लिए वैश्विक आधार रेखा को विकसित करना होगा और उद्योगों को नई चुनौतियों व नियमों के अनुसार, खुद को ढालने का प्रयास करना होगा। विकास कार्यों में अनुकूलन शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए। यह बात पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की सचिव लीना नंदन ने कही। उन्होंने शनिवार को कॉप 27 में एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) की ओर से आयोजित एक सत्र में यह बात रखी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, संस्थागत व्यवस्थाओं, कार्य योजनाओं और संसाधन जुटाने के तौर-तरीकों में सामंजस्य स्थापित करना और इन्हें एक रूप दृष्टि से देखना होगा। उन्होंने अनुकूलन के लिए समुदायों को मजबूत करने के लिए सूचना प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा, हमें पीपीपी के अर्थ को प्रो प्लेनेट पीपुल के रूप में दोबारा परिभाषित करने की जरूरत है। अब हमें सही दिशा में आगे बढ़ने और काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन