फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Environment Ministry said lockdown expected for eight percent decline in carbon emissions

लॉकडाउन से कार्बन उत्सर्जन में आठ फीसदी गिरावट की उम्मीद : पर्यावरण मंत्रालय

Fri, 28 Aug 2020 03:08 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 28 Aug 2020 03:08 AM IST
विज्ञापन
Environment Ministry said lockdown expected for eight percent  decline in carbon emissions
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोविड-19 से निपटने के लिए लागू किए लॉकडाउन से पर्यावरण को लाभ हुआ है। पर्यावरण मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इसके चलते इस साल देशभर में कार्बन उत्सर्जन में 8 फीसदी की गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है। बुधवार को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स और उद्योग के एक वर्चुअल सत्र में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुजीत कुमार बाजपेयी ने कहा कि महामारी ने कई चुनौतियों के साथ ही अर्थव्यवस्था को दोबारा से शुरू करने, रिकवरी योजनाओं द्वारा दोबारा से समाज को बनाने और जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर दिया है।

विज्ञापन


कहा, जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देने की जरूरत
उन्होंने पर्यावरण के महत्व और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण देने के साथ ही हुए जैव-विविधता के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, हमें यह महसूस करने की आवश्यकता है कि हमारा जीवन और आजीविका प्रकृति और पर्यावरण के चारों ओर घूमती है। प्रकृति कई दवाओं और उद्योगों का एक अनिवार्य स्रोत है। निर्माण, कृषि, खाद्य और पेय पदार्थ जैसे उद्योग इस पर अत्यधिक निर्भर हैं।
विज्ञापन


ऐसे उद्योगों को जंगल से संसाधनों के प्रत्यक्ष दोहन की आवश्यकता होती है, या फिर स्वस्थ मिट्टी, स्वच्छ पानी और एक स्थिर जलवायु जैसी पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं पर निर्भर करते हैं। कई कारणों से हम प्रजातियों को खो रहे हैं और कई विलुप्त हो गए हैं, जिसने पर्यावरण-प्रणाली को बाधित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महामारी का असर काफी जटिल है और आने वाले कई सालों तक इसका आंकलन किया जाएगा। जलवायु परिवर्तन और महामारी मानव जनित गतिविधियों से संबंधित हैं। महामारी के कारण, कई व्यवसायों को स्थिरता के अपने मॉडल को बदलने और यह समझने की आवश्यकता है कि ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed