फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Environment minister Yadav accuses AAP-led Punjab govt of turning Delhi into gas chamber

Delhi Pollution: पर्यावरण मंत्री का आप पर निशाना, 'पंजाब सरकार दिल्ली को गैस चैंबर में बदलने के लिए जिम्मेदार'

Wed, 02 Nov 2022 09:38 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Wed, 02 Nov 2022 09:38 PM IST
सार

मंत्री ने कहा कि आज ही पंजाब में 3,634 जगहों पर आग लगी, इसमें कोई शक नहीं है कि दिल्ली को गैस चैंबर में किसने बदल दिया है। पिछले साल 212 करोड़ रुपये बिना खर्च ही रह गए थे। इस साल केंद्र

विज्ञापन
Environment minister Yadav accuses AAP-led Punjab govt of turning Delhi into gas chamber
Bhupendra Yadav (file photo) - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में प्रदूषण के लिए आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया। यादव ने बुधवार को ट्विटर पर एक ग्राफिक और आंकड़े साझा करते हुए बताया कि कैसे आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार दिल्ली को गैस चैंबर में बदलने के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जहां पराली जलाने के मामले में पंजाब में 2021 की तुलना में 19% से अधिक वृद्धि देखी गई, वहीं हरियाणा (जहां भाजपा सत्ता में है) में इसी अवधि के दौरान पराली जलाने में 30.6% की गिरावट देखी गई। इसमें कोई संदेह नहीं है कि किसने दिल्ली को गैस चैंबर में किसने बदल दिया है। घोटाला वह है जहां आप है। मंत्री ने कहा कि लगभग 492 करोड़ रुपये उपलब्ध थे, लेकिन राज्य सरकार ने असहाय किसानों को फसल अवशेष जलाने के लिए मजबूर किया और फंड दबा लिया।  

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, आज ही पंजाब में 3,634 जगहों पर आग लगी, इसमें कोई शक नहीं है कि दिल्ली को गैस चैंबर में किसने बदल दिया है। पिछले साल 212 करोड़ रुपये बिना खर्च ही रह गए थे। इस साल केंद्र सरकार ने फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों के लिए पंजाब को 280 करोड़ रुपये दिए। लगभग 492 करोड़ रुपये उपलब्ध थे लेकिन राज्य सरकार ने असहाय किसानों को फसल अवशेष जलाने के लिए मजबूर किया और खुद फंड दबाकर बैठ गई। यादव ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान संगरूर के अपने क्षेत्र में भी किसानों को राहत देने में विफल रहे हैं। पिछले साल (15 सितंबर -2 नवंबर) संगरूर में खेत की आग के 1,266 मामले थे। इस साल वे 139% बढ़कर 3,025 हो गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed