फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Entire state knows how frustrated Chandrababu Naidu is: Andhra CM

आंध्र प्रदेश: चंद्रबाबू नायडू के आंसुओं पर सीएम जगन मोहन ने कसा तंज, बोले- पूरा राज्य जानता है...

Sat, 20 Nov 2021 09:41 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 20 Nov 2021 09:41 AM IST
सार

तेलुगु देसम पार्टी (तेदेपा) अध्यक्ष व आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू पार्टी शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट फूट कर रोने लगे थे। इसे लेकर वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने तंज कसा है।

विज्ञापन
Entire state knows how frustrated Chandrababu Naidu is: Andhra CM
चंद्रबाबू नायडू, जगन मोहन रेड्डी - फोटो : social media

विस्तार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने तेलुगु देसम पार्टी (तेदेपा) अध्यक्ष व पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू पार्टी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंसू बहाने को लेकर तंज कसा है। प्रदेश के मुखिया ने कहा कि पूरा प्रदेश जानता है कि चंद्रबाबू नायडू कितने हताश हैं। राज्य की जनता ने उन्हें खुलेआम नकार दिया है। यहां तक कि अपने कुप्पम निर्वाचन क्षेत्र में भी लोगों ने उन्हें खारिज कर दिया। बता दें कि नायडू ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस उन्हें हर जगह अपमानित कर रही है। इसके जवाब में जगन मोहन रेड्डी ने पटलवार किया है। 

विज्ञापन


सीएम रेड्डी ने कहा कि चंद्रबाबू हर चीज से केवल राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका नाटक सभी को दिख रहा था। उन्होंने नायडू पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या कर रहे हैं, क्या कह रहे हैं और उनका व्यवहार क्या है। रेड्डी ने दावा किया कि नायडू ने खुद अनावश्यक विषयों पर बात करके लोगों को उकसाया था और अब जब लोगों ने प्रतिक्रिया दी है, तो वह इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीडीपी और नायडू ने यह सब शुरू किया था।
विज्ञापन


बता दें कि आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूट कर रोने लगे थे। उन्होंने मौजूदा सरकार पर अपमानित करने का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता में लौटने के बाद ही वह विधानसभा में कदम रखेंगे। उन्होंने कहा कि वह लोगों के बीच जाएंगे और समर्थन मांगेंगे। अगर लोग सहयोग करते हैं, तो मैं राज्य को बचाने का प्रयास करूंगा। इस पर राज्य में नायडू समर्थकों को प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





नायडू ने कहा कि पिछले ढाई साल से मैं लोगों के भले की वजह से अपमान सह रहा हूं, लेकिन शांत रहा। आज, उन्होंने मेरी पत्नी को भी निशाना बनाया है। मैं हमेशा सम्मान के लिए और सम्मान के साथ रहा। मैं इसे और नहीं सह सकता। वहीं, मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि विपक्षी नेता का व्यवहार और शब्द नाटक के अलावा और कुछ नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed