{"_id":"5e5154dc8ebc3ef3f804e88f","slug":"entire-family-of-delhi-commits-suicide-four-bodies-found-in-flat-in-new-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली निवासी पूरे परिवार ने कर ली आत्महत्या, नई मुंबई में फ्लैट से मिले चार शव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली निवासी पूरे परिवार ने कर ली आत्महत्या, नई मुंबई में फ्लैट से मिले चार शव
Sat, 22 Feb 2020 10:11 PM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई मुंबई के तलोजा इलाके के एक फ्लैट से एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक परिवार दिल्ली का मूल निवासी बताया गया है। वह पिछले साल यहां आया था और किराये के मकान में रह रहा था। तलोजा के सेक्टर नौ स्थित एक हाउसिंग कॉम्पलेक्स में मिले शव पति-पत्नी और उनके दो नाबालिग बच्चों के हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के मुताबिक तलोजा के सेक्टर नौ स्थित एक हाउसिंग कॉम्पलेक्स में मिले शव पति-पत्नी और उनके दो नाबालिग बच्चों के हैं। दो शवों की पहचान नितेश उपाध्याय, बबली उपाध्याय के रूप में की गई है। दो शव नाबालिग के हैं जिनकी उम्र सात और आठ साल है। शवों को फिलहाल पनवेल के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक काशीनाथ चव्हाण ने बताया कि फ्लैट का मालिक पिछले डेढ़ महीने से उसके घर में किराए पर रह रहे नितेश से फोन पर संपर्क करने की कोशिश कर रहा था लेकिन फोन पर कोई जवाब नहीं मिल रहा था। इसके बाद वह हाउसिंग काम्प्लेक्स में नितिन के बारे में पूछताछ करने के लिए आया। कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला। इस दौरान उन्हें फ्लैट के हॉल में कोई नहीं मिला जबकि बेडरूम लॉक था।
विज्ञापन
इसके बाद जब बेडरूम का ताला खोला गया तो वहां पर बेड पर बच्चों व पत्नी का शव मिला। उनके गले में कई निशान नजर आए। जबकि नितेश पंखे से लटका मिला। पुलिस को अशंका है कि नितेश ने पहले अपने पत्नी व बच्चों की हत्या की उसके बाद खुद आत्महत्या की होगी।
एक महीने पहले आत्महत्या की आशंका
पुलिस को आशंका है कि परिवार के सभी लोगों ने एक महीने पहले आत्महत्या की है। क्योंकि शव काफी हद तक सड़ी-गली अवस्था में थे। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें नितेश ने कहा है कि उसके इस कृत्य के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए। हिंदू रीति-रिवाज के हिसाब से अंतिम संस्कार किया जाए। हमारे परिवार में कोई नहीं है। इसलिए किसी को खोजा भी न जाए। पुलिस के मुताबिक नितेश मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला था। वह पिछले साल यहां आया था और किराए के मकान में रहता था।