फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Enthusiasm in Bengal for PM Modi's rally, supporters arrive in Kolkata by boat and bus

PM Modi In WB: पीएम मोदी की रैली को लेकर बंगाल में उत्साह, नाव-बसों से कोलकाता पहुंचे समर्थक

Sat, 14 Mar 2026 12:23 PM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Sat, 14 Mar 2026 12:23 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम और पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल में भाजपा समर्थकों के बीच प्रधानमंत्री मोदी के रैली को लेकर उत्साह देखने को मिला। वे नाव- बसों से कोलकाता पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
Enthusiasm in Bengal for PM Modi's rally, supporters arrive in Kolkata by boat and bus
पीएम मोदी की रैली के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह - फोटो : आईएएनएस

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोलकाता के लिए निकले हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ब्रिगेड रैली में आ रहे हैं। हम उन्हें सुनने के लिए वहां जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल के बशीरहाट, कांथी, दुर्गापुर और सुंदरबन क्षेत्र से तस्वीरें सामने आईं। वे हाथों में बैनर और पार्टी के झंडे भाजपा कार्यकर्ता रैली में शामिल होने के लिए निकले। कांथी और दुर्गापुर से भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक प्रधानमंत्री मोदी की रैली में शामिल होने के लिए ब्रिगेड परेड ग्राउंड के लिए रवाना हुए। वहीं, सुंदरबन के दूरदराज के इलाकों, जिनमें सागर, नामखाना और पत्थरप्रतिमा शामिल हैं, से भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नावों से नदियां पार करके कोलकाता पहुंचना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- PM: 'जहां कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला बंद होता है, वहां हमारा काम शुरू होता है', सिलचर में बोले पीएम मोदी
विज्ञापन


बस और नावों में सवार होकर कोलकाता पहुंचे
बशीरहाट के अलग-अलग हिस्सों से भाजपा कार्यकर्ता बस और नावों में सवार होकर प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए कोलकाता पहुंच रहे हैं। बशीरहाट में एक भाजपा कार्यकर्ता ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हम सुंदरबन से होते हुए नाव से जा रहे हैं, क्योंकि पीएम मोदी ब्रिगेड रैली में आ रहे हैं। हम उन्हें सुनने के लिए वहां जा रहे हैं।" एक अन्य भाजपा समर्थक ने कहा, "अलग-अलग इलाकों और समुदायों के लोग रैली में शामिल होने के लिए एक साथ आ रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Sonam Wangchuk Detention Revoked: सोनम वांगचुक हिरासत से रिहा होंगे, गृह मंत्रालय ने लिया फैसला; जानिए मामला

करोड़ों परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के कोलकाता दौरे को लेकर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, "हर बड़े चुनाव से पहले प्रधानमंत्री दौरा करते हैं। भाजपा अक्सर, जब संभव होता है, तो दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन करती है और अगर कोई उपयुक्त गठबंधन उपलब्ध नहीं होता, तो वह अकेले ही चुनाव लड़ती है।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को प्रधानमंत्री कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में सड़क अवसंरचना, रेलवे, बंदरगाह और जहाजरानी सहित कई सेक्टर शामिल हैं। वे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पश्चिम बंगाल में छह पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी दोपहर लगभग 2 बजे कोलकाता में पहुंचेंगे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed