परेशान न हों लोग, पैसों की कमी नहीं है : रिजर्व बैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
500 और 1000 के पुराने नोट चलन से बाहर होने के बाद बैंक और एटीएम में लाइन लगा रहे लोगों से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने कहा है कि परेशान होने और पैसा इकट्ठा करके रखने की जरूरत नहीं है पर्याप्त कैश उपलब्ध है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी लोगों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि वह जानते हैं कि लोगों को असुविधा हो रही है लेकिन भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए ऐसे कदम उठाने की जरूरत थी। प्रधानमंत्री ने लोगों से 30 दिसंबर तक का समय मांगा है उन्होंने कहा उसके बाद देश की जनता जो सजा देगी उसके लिए वह तैयार हैं।
80 प्रतिशत से ज्यादा करेंसी चलन से बाहर हो गई है।
रविवार को आरबीआई ने लोगों से आग्रह किया कि लोग चिंतित न हों पैसे निकालने के लिए बार-बार बैंक जाने और पैसा इकट्ठा करके रखने की जरूरत नहीं है। जरूरत होगी तो कैश उपलब्ध है।
मोदी सरकार के 500 और 1000 के नोट बैन करने के बाद देश की करीब 80 प्रतिशत से ज्यादा करेंसी चलन से बाहर हो गई है। जिसके बाद से लोग बैंक और एटीएम की लंबी-लंबी लाइन में लगे हैं।
पैसों की मांग के हिसाब से बैंकों को संघर्ष करना पड़ रहा है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि एटीएम को तेजी पकड़ने में कम-से-कम तीन हफ्ते लगेंगे।