{"_id":"5a403dd54f1c1b09788b4b6e","slug":"enjoy-coffee-with-soup-and-library-in-the-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में लीजिए कॉफी-सूप की चुस्कियों संग लाइब्रेरी का आनंद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ट्रेन में लीजिए कॉफी-सूप की चुस्कियों संग लाइब्रेरी का आनंद
अमर उजाला ब्यूरो / लखनऊ
Updated Mon, 25 Dec 2017 05:22 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवार पर टिक-टिक करती घड़ी, खूबसूरत सीनरी, गलियारे में फूलदान। वाटर प्युरिफायर, डस्टबिन, खूबसूरत नल व टोंटियों वाला बेहतरीन वॉशरूम। हाथ में कॉफी या सूप का मग लिए चुस्कियों के साथ मिंक कंबल ओढ़कर मनपसंद किताबें पढ़ने का लुत्फ उठाना हो तो शायद सभी को अपने घर की याद आएगी। ...लेकिन अगर यही आनंद आपको ट्रेन की बोगी में मयस्सर हो जाए तो इसे आप क्या कहेंगे। नि:संदेह आपके मुंह से यही निकलेगा... सोने पर सुहागा सफर। जी हां, कुछ ऐसा ही सुहाना सफर यात्रियों को मुहैया कराने की योजना बना रहा है उत्तर रेलवे।
रेल मंत्रालय एक ओर ट्रेनों को हाईस्पीड करने की तैयारियां कर रहा है तो दूसरी ओर बोगियों को बेहतरीन सुविधाओं से लैस करने जा रहा है। स्टेशन से लेकर कोच तक में एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं देने की तैयारियां रेलवे बोर्ड कर रहा है। इसी क्रम में रेलवे की ओर से हबीबगंज रेलवे स्टेशन को नए कलेवर में ढाला गया। हबीबगंज के कोचिंग डिपो में ट्रेनों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने की प्लानिंग शुरू की गई है और पायलट प्रोजेक्ट केतौर पर भोपाल मंडल की ट्रेन संख्या 12155/56 शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस की बोगियों का कायाकल्प कर दिया गया।
पढ़ें- क्रिसमस और न्यू ईयर पर शिमला के लिए दौड़ेंगी दो स्पेशल ट्रेन, ये रही टाइमिंग्स
विज्ञापन
ट्रेन की एसी बोगियां ही नहीं, बल्कि स्लीपर श्रेणी के कोचों में भी यात्री सुविधाओं का इजाफा किया गया। शान-ए-भोपाल की तर्ज पर उत्तर रेलवे ने भी दिल्ली से लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 12430 एसी एक्सप्रेस और 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस और 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस की बोगियों में ऐसी ही सुविधाएं दिए जाने की तैयारी है।

इसलिए है एसी बोगियों पर दारोमदार
डेमो इमेज
रेलवे का फोकस एसी बोगियों को उन्नत बनाने की आर्थिक वजह भी है। रेलवे का पूरा दारोमदार इन बोगियों पर टिका है। कॉम्पट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल (कैग) की रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2016-17 में 8.4 करोड़ यात्रियों ने थर्ड एसी से सफर किया, जबकि एसी फर्स्ट से 30 लाख यात्रियों, सेकंड व एसी चेयरकार से क्रमश: 2.5 करोड़ व 2.6 करोड़ लोगों ने यात्रा की। वहीं वर्ष 2014-15 में रेलवे को 32 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, इसमें एक तिहाई यानी दस हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान स्लीपर श्रेणी की बोगियों से हुआ। जबकि 26 प्रतिशत सेकंड क्लास व जनरल से 23 प्रतिशत नुकसान हुआ है।
हर बोगी में होगी टी-कॉफी वेंडिंग मशीन
ट्रेन की एसी समेत स्लीपर बोगियों तक में यात्रियों की सुविधा के लिए कॉफी व सूप का लुत्फ भी पैसेंजर उठा सकेंगे। रेलवे हर बोगी में एक टी-कॉफी वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी, जहां ग्रीन टी, ब्लैक टी, कॉफी, सूप व जूस की सुविधा होगी। हालांकि, इस सहूलियत के एवज में यात्रियों को भुगतान करना होगा या फिर टिकट की दर में धनराशि जुड़ेगी, इस पर रेलवे बोर्ड फैसला लेगा।
लाइब्रेरी में पत्र-पत्रिकाएं व किताबें
बोगियों में यात्रियों के लिए खाने-पीने के साथ पढ़ने का भी बंदोबस्त होगा। बोगियों में लाइब्रेरी भी होंगी, जहां पत्र-पत्रिकाओं के साथ किताबें भी होंगी। मसलन, हाथ में कॉफी लेकर किताब पढ़ते हुए अपना सफर पूरा करिए।

एसी बोगियों में मिलेंगी ये सुविधाएं
indian railways
- ओढ़ने को मिलेगा मिंक कंबल
- गलियारे में फूलदान
- हर बोगी में दीवार घड़ी व सीनरी
- शौचालय में पोस्टर
- अपर बर्थ पर चढ़ने के लिए सीढ़ियां
- सभी बोगियों में ट्रेन की समयसारिणी
- बोगी के बाहर स्क्रीम प्रिंटेड बोर्ड
- एल्यूमीनियम शीट पर नोटिस बोर्ड
- बेहतर नल व टोटियां
- डस्टबिन
- वाटर प्यूरिफायर
वर्जन-
‘शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस की बोगियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। इसी तर्ज पर लखनऊ मंडल में भी ट्रेनों के कायाकल्प का खाका तैयार किया गया है। जल्द ही बोगियों को यात्री सुविधा के लिहाज से बेहतर बनाने का काम शुरू हो जाएगा।’
-शिवेन्द्र शुक्ल, सीनियर डीसीएम- उत्तर रेलवे
क्रिसमस और न्यू ईयर पर शिमला के लिए दौड़ेंगी दो स्पेशल ट्रेन, ये रही टाइमिंग्स