फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Engineering student stabbed to death in clash between two groups during college festival

Karnataka: कॉलेज फेस्टिवल के दौरान दो गुटों में हुई झड़प, इंजीनियरिंग के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या

Sat, 29 Apr 2023 03:42 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, बंगलूरू।
पीटीआई, बंगलूरू। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 29 Apr 2023 03:42 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि छात्रों के दो समूहों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें भास्कर जेट्टी (22) नाम के एक छात्र को चाकू मार दिया गया।

विज्ञापन
Engineering student stabbed to death in clash between two groups during college festival
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक के बंगलूरू में एक कॉलेज समारोह के दौरान इंजीनियरिंग के एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात रेवा यूनिवर्सिटी कॉलेज में चल रहे एक समारोह के दौरान हुई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि समारोह के दौरान छात्रों के दो समूहों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें भास्कर जेट्टी (22) नाम के एक छात्र को चाकू मार दिया गया। जेट्टी मैकेनिकल इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष का छात्र था। हालांकि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उसने दम तोड़ दिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed