फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Engineering management and pharmacy seats to go down by 3.5 lakh in Academic Session 2018-19

शैक्षणिक सत्र 2018-19: इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और फार्मेसी की साढ़े 3 लाख सीट खत्म

Wed, 09 May 2018 09:14 AM IST
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 May 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
Engineering management and pharmacy seats to go down by 3.5 lakh in Academic Session 2018-19

इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और फार्मेसी की डिग्री के बाद भी मार्केट में नौकरी और कॉलेजों को छात्र न मिलने के चलते 3,28,833 सीट खत्म हो गयी हैं। ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) शैक्षणिक सत्र 2018-19 में 32,62, 262 सीटों पर दाखिला करेगी। खास बात है कि जुलाई सत्र में कुल 428 कॉलेज बंद हो जाएंगे।

विज्ञापन

  
एआईसीटीई ने देशभर में उच्च तकनीकी शिक्षा में दाखिले और कॉलेजों को जुलाई सत्र में दाखिले देने के लिए फाइनल डाटा तैयार कर लिया है। अमर उजाला के पास सत्र 2018-19 की इंटेक रिपोर्ट उपलब्ध है। 
विज्ञापन


छात्र न मिलने व खर्चा न निकाल पाने के कारण इस साल इंजीनियरिंग 151, मैनेजमेंट के 141 और फार्मेसी के सात कॉलेज बंद हो गए हैं। जबकि नियमों को पूरा न करने पर 189 कॉलेजों पर ताला लग गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार 195 डीम्ड संस्थानों में दाखिला
सुप्रीम कोर्ट ने डीम्ड टू-वी यूनिवर्सिटी में तकनीकी शिक्षा की पढ़ाई का जिम्मा एआईसीटीई को सौंपा है। इसके तहत इस साल पहल बार 195 डीम्ड संस्थानों में 1,04,783 सीटों पर दाखिला होगा। इसमें इंजीनियरिंग के 70 कॉलेज, फार्मेसी के 23 कॉलेज और मैनेजमेंट के 77 कॉलेज शामिल हैं।  

- सरकार ने गुणवत्ता, शिक्षक व अन्य कमियों के चलते 189 कॉलेजों पर ताला लगा दिया है, जिसमें इंजीनियरिंग के 130 कॉलेज, फार्मेसी के 21 और मैनेजमेंट के 83 कॉलेज हैं।  
- कुल 242 कॉलेजों में डिग्री प्रोग्राम में पहले वर्ष कोई नया दाखिला नहीं होगा। इसमें इंजीनियरिंग के 177, फार्मेसी के 20 और मैनेजमेंट के 119 कॉलेज नया दाखिला नहीं करेंगे, लेकिन पुराने छात्रों की पढ़ाई जारी रहेगी। 
 
- इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी समेत अन्य प्रोग्राम में छात्र न मिलने व खर्चा न निकाल पाने के चलते इस साल 239 कॉलेज बंद हो रहे हैं।  
- करीब 9834 कॉलेजों को ही नए सत्र में पढ़ाई की मंजूरी मिली है, जिसके तहत 32,04,142 पुरानी सीटों पर दाखिले होंगे। जबकि नए सत्र में सिर्फ 552 कॉलेजों को मंजूरी मिली, जिसमें 58,120 सीटों पर दाखिला होगा।  

- करीब 1341 कॉलेजों ने सरकार से इस साल 1,60,828 सीटों कम करने की मांग रखी, जिसे मंजूर कर लिया है।  

फार्मेसी नया ट्रेंड, नए कॉलेजों में  बनकर उभरा  
इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट डिग्री के बाद भी नौकरी न मिलने के कारण अब छात्र फार्मेसी के क्षेत्र में भविष्य तलाश रहे हैं। क्योंकि इस साल कुल 552 नए कॉलेजों को मान्यता मिली है, जिसमें से 392 कॉलेज फार्मेसी के हैं। जबकि इंजीनियरिंग में यह आंकड़ा 102 और मैनेजमेंट में 47 है। इसी प्रकार सीटों में भी अब फार्मेसी की संख्या अधिक होगी।  
- प्रो. अनिल डी सहस्रबुद्धे, चेयरमैन एआईसीटीई

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed