फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Engineer held from Vadodara for social media post on bomb threat at Anant Ambani's wedding updates

Mumbai: 'अंबानी की शादी में बम' पोस्ट कर गुजरात के इंजीनियर ने मचाई थी खलबली, अब चढ़ा मुंबई पुलिस के हत्थे

Tue, 16 Jul 2024 02:41 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 16 Jul 2024 02:41 PM IST
सार

अंबानी परिवार में शादी समारोह के दौरान सोशल मीडिया एक पर एक यूजरने कमेंट करते हुए अंबानी की शादी में बम शब्द का प्रयोग किया था। इसके बाद अन्य एक यूजर ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए इस बात की जानकारी दी थी।
 

विज्ञापन
Engineer held from Vadodara for social media post on bomb threat at Anant Ambani's wedding updates
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी राधिका मर्चेंट के साथ हुई है।हालांकि, इस शादी समारोह के बीच बम की धमकी की खबर सामने आने पर पुलिस खेमे में हलचल मच गई थी। अब कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने मंगलवार को गुजरात से 32 साल के एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान वडोदरा के रहने वाले वीरल सिंह के रूप में हुई है।

क्या है पूरा मामला?
अंबानी परिवार में शादी समारोह के दौरान सोशल मीडिया एक पर एक यूजर @ FFSFIR ने कमेंट करते हुए अंबानी की शादी में बम शब्द का प्रयोग किया। इसके बाद किसी यूजर ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन


यूजर ने लिखा था, 'मेरा दिमाग बेशर्मी से सोच रहा है कि अंबानी की शादी में बम विस्फोट के बाद आधी दुनिया कल उलट जाएगी।'



छानबीन में जुटी पुलिस
इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस अलर्ट मोड में आग गई। पुलिस के कंट्रोल रूम को इसकी सूचना मिलने के बाद उन्होंने तुरंत इस मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। इसके साथ ही सुरक्षा को देखते हुए मुंबई के बीकेसी में जिओ वर्ल्ड सेंटर के सिक्योरिटी डिपार्टमेंट को अलर्ट किया था। वहीं स्थानीय पुलिस स्टेशन में भी इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से आरोपी को किया गिरफ्तार
आखिरकार मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को मंगलवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। उन्होंने आरोपी को गुजरात में उसके घर से आज सुबह गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान एक्स यूजर का वडोदरा में होने का पता चला, जिसके बाद मुंबई अपराध शाखा की एक टीम को पड़ोसी राज्य में शहर भेजा गया और आरोपी को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed