{"_id":"5dd46d908ebc3e54a856e0ee","slug":"engineer-arrested-in-pakistan-missing-from-2017-relatives-identified-on-tv","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक की हिरासत में है 2017 से लापता भारतीय इंजीनियर, परिजनों ने टीवी पर देखकर पहचाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाक की हिरासत में है 2017 से लापता भारतीय इंजीनियर, परिजनों ने टीवी पर देखकर पहचाना
Wed, 20 Nov 2019 06:32 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 20 Nov 2019 06:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
पाकिस्तान में अवैध रूप से दाखिल होने के दौरान गिरफ्तार दो भारतीयों में से एक तेलंगाना का सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। प्रशांत वेनधाम के परिजनों का कहना है कि वह 2017 से लापता है। टीवी पर पाकिस्तान में उसके पकड़े जाने की खबर देखकर परिवार ने उसे पहचाना।
विज्ञापन
31 वर्षीय प्रशांत लापता होने से पहले माधापुर में शोर इन्फो टेक कंपनी में काम करता था। उसके पिता बाबूराव वेनधाम ने बताया, मेरा बेटा 11 अप्रैल, 2017 को सुबह 9 बजे दफ्तर के लिए निकला और घर नहीं लौटा। बेटे ने पहले एक महिला सहकर्मी के बारे में बताया था, जो उससे शादी करना चाहती थी।
विज्ञापन
वह बंगलूरू में काम करती थी। बाद में पता चला कि वह स्विट्जरलैंड चली गई और प्रशांत उससे मिलना चाहता था। उसके भारत वापस आने के बाद ही सब पता चलेगा। प्रशांत के परिजन जल्द ही विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन