{"_id":"5fbd3ae757823600353980e0","slug":"enforcement-directorate-raid-at-house-of-shivsena-mla-pratap-who-threatened-kangana-ranaut","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री कंगना का मुंह तोड़ने की धमकी देने वाले शिवसेना विधायक के घर ईडी का छापा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अभिनेत्री कंगना का मुंह तोड़ने की धमकी देने वाले शिवसेना विधायक के घर ईडी का छापा
Tue, 24 Nov 2020 10:25 PM IST
गौरव पाण्डेय
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 24 Nov 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
प्रताप सरनाईक (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook/Pratap Sarnaik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का मुंह तोड़ने की धमकी देने वाले शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक बुरे फंस गए हैं। मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके घर और दफ्तर पर अचानक छापा मार दिया। महाराष्ट्र में शिवसेनानीत महाविकास आघाड़ी सरकार की पहली वर्षगांठ से पहले हुई ईडी की कार्रवाई से शिवसेना को तगड़ा झटका लगा है। इस कार्रवाई से सूबे में सियासी बवाल शुरू हो गया है।
विज्ञापन
ईडी की टीम ने तकरीबन पांच घंटे तक ठाणे और मुंबई में करीब 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। उसके बाद ईडी के अधिकारी प्रताप सरनाईक के बेटे विहंग सरनाईक को अपने साथ दक्षिण मुंबई में बेलार्ड पियर्स स्थित दफ्तर ले गए, जहां उनसे बिस्तृत पूछताछ की गई। ईडी की टीम ने जब छापेमारी की उस समय विधायक सरनाईक मौजूद नहीं थे। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय ने यह छापेमारी किस मामले में की है फिलहाल इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार ईडी ने वित्तीय लेनदेन व धनशोधन के मामले में यह कार्रवाई की है। धनशोधन का यह मामला सुरक्षा सेवा प्रदाता एक कंपनी तथा अन्य से संबंधित बताया जा रहा है। प्रताप सरनाईक ठाणे की ओवला-माजिवड़ा सीट से विधायक हैं। विहंग ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन व पेशे से एक रियल स्टेट डेवलपर भी हैं। उनकी पत्नी परीक्षा सरनाईक ठाणे की पार्षद और बेटा विहंग और पूर्वेश शिवसेना की युवा इकाई में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
सरनाईक ने हाल ही में मीरा रोड की भाजपा समर्थित विधायक गीता जैन को शिवसेना में शामिल कराया है। इससे पहले उन्होंने कंगना रणौत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। उसके बाद रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ विधानसभा में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव पेश किया था। इसके अलावा टीआरपी मामला सहित इंटीरियर डिजायनर अन्वय नाईक की कथित आत्महत्या के मामले को खोलने के लिए गृहमंत्री अनिल देशमुख को पत्र लिखा था। इसी आधार पर अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी हुई थी।
ईडी का हो रहा है गलत इस्तेमाल: शरद पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि ईडी का गलत इस्तेमाल हो रहा है। केंद्र सरकार जवाब देने से कतराती है। राज्य की महाविकास आघाड़ी सरकार ने एक साल पूरा कर लिया है। इससे वो समझते है कि अब महाहाष्ट्र में सत्ता में नहीं आ सकते। इसलिए केंद्र सरकार उस शक्ति का प्रयोग कर रही है जो उसके पास है।
यह राजनीतिक प्रतिशोध, हम घुटने टेकने वाले नहीं: संजय राऊत
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि अगर महाराष्ट्र में एजेंसी का उपयोग करके कोई यहां की सरकार को गिराना चाहता है तो वह मूर्ख है। ऐसा बिल्कुल नहीं होने वाला है। महाविकास अघाड़ी सरकार के तीनों घटक दल एक साथ में हैं। बीजेपी और केंद्र सरकार चाहे कुछ भी कर लें। हम घुटने टेकने वाले नहीं हैं।
गलत नहीं किया है तो डरने की जरूरत नहीं: फडणवीस
धनशोधन के मामले में प्रताप सरनाईक के परिसरों पर ईडी के छापामारी पर विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जांच एजेंसी को कोई शिकायत या सबूत मिले होंगे। ईडी बिना किसी आधार के छापा नहीं मारेगी। फिलहाल, मैं इसपर टिप्पणी नहीं कर सकता क्योंकि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन अगर किसी ने कुछ गलत नहीं किया है तो उसे डरने की जरुरत नहीं है।