फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED issues money laundering case against billionaire jewelers Nirav Modi

PNB Fraud: अरबपति ज्वेलर्स नीरव मोदी के खिलाफ ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला किया दर्ज

Thu, 15 Feb 2018 04:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Feb 2018 04:04 AM IST
विज्ञापन
ED issues money laundering case against billionaire jewelers Nirav Modi
प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक से 280 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में प्रसिद्ध ज्वेलर्स नीरव मोदी और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया। यह कार्रवाई सीबीआई की एफआईआर के आधार पर की गई है। 
विज्ञापन


सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर पर की कार्रवाई

आधिकारिक सूत्रों ने बताया, ईडी भी मोदी और अन्य के खिलाफ दर्ज कराई गई पीएनबी की शिकायत के आधार पर ही अपनी जांच आगे बढ़ाएगी। एजेंसी जांच करेगी कि क्या बैंक के पैसों का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में किया गया और क्या आरोपियों ने इस अपराध से हासिल पैसे का इस्तेमाल गैरकानूनी संपत्ति और कालाधन अर्जित करने में किया। 
विज्ञापन


सीबीआई ने पीएनबी से 2017 में 280 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में हीरा व्यापारी नीरव मोदी, उनके भाई निशाल, पत्नी अमी और एक बिजनेस साझेदार मेहुल चीनूभाई चोकसी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच एजेंसी ने नीरव, निशाल, अमी, चोकसी और डायमंड आर यूएस, सोलर एक्सपोर्ट और स्टेलर डायमंड के सभी साझेदारी के साथ ही दो बैंक अधिकारियों गोकुलनाथ शेट्टी और मनोज खरात के घरों पर छापे मारे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों, ज्वेलरी कंपनियों की खामियों की जांच कर सकती है सेबी

बाजार नियामक सेबी बैंकों, कई ज्वेलर्स फर्म समेत अन्य लिस्टेड कंपनियों की सामने आई खामियों की जांच कर सकती है। इसके अलावा सेबी और स्टॉक एक्सचेंज इन कंपनियों और इनके शीर्ष अधिकारियों के ट्रेडिंग डाटा की भी जांच करेंगी। इनमें से कई पहले से इनसाइडर ट्रेड और अन्य उल्लंघनों के चलते जांच के घेरे में हैं।


विशेषज्ञों का कहना है कि हालिया घटनाक्रम के बाद उम्मीद की जा रही है कि लिस्टेड कंपनियों द्वारा लोन डिफाल्ट का खुलासा एक दिन के अंदर किए जाने को अनिवार्य बनाने संबंधी सेबी के प्रस्ताव को मजबूती मिलेगी। यह प्रस्ताव बैंकों की आपत्ति के चलते अटका हुआ है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed