फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Enforcement Directorate attaches Bhubaneswar house of Archana Nag Latest News Update

Archana Nag: अर्चना नाग का मकान कुर्क, ब्लैकमेलिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई

Thu, 12 Jan 2023 07:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 12 Jan 2023 07:44 PM IST
सार

ईडी ने मामले में अब तक नाग और उसके पति सहित 15 से अधिक लोगों से पूछताछ की है। फिल्म निर्माता, बिल्डर, चार्टर एकाउंटेंट और अन्य प्रभावशाली व्यक्ति उन लोगों में शामिल हैं, जिनसे एजेंसी ने पूछताछ की है।

विज्ञापन
Enforcement Directorate attaches Bhubaneswar house of Archana Nag Latest News Update
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ब्लैकमेलिंग मामले की मुख्य आरोपी अर्चना नाग पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने भुवनेश्वर स्थित उनके एक आलीशान मकान को कुर्क कर लिया है। घर की कीमत 3.64 करोड़ रुपये बताई जा रही है। दरअसल, ईडी भुवनेश्वर और उसके आसपास नाग और उनके पति जगबंधु चंद द्वारा कथित रूप से चलाए जा रहे हाई-प्रोफाइल सेक्सटॉर्शन रैकेट में  धनशोधन एंगल की जांच कर रहा है।

विज्ञापन


56.5 लाख रुपये मूल्य के दो वाहन जब्त किए गए थे
ईडी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इससे पहले धनशोधन रोधी अधिनियम, 2002 के तहत 56.5 लाख रुपये मूल्य के दो वाहन जब्त किए गए थे। जांच एजेंसी ने धनशोधन रोधी अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत दंपति, दोस्त से उनकी दुश्मन बनी श्रद्धांजलि बेहरा और सहयोगी खगेश्वर पात्रा के खिलाफ भुवनेश्वर पुलिस द्वारा दर्ज दो अलग-अलग प्राथमिकी के आधार पर जांच करने के लिए एक प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी
प्राथमिकी से पता चला है कि चारों ने हाई प्रोफाइल और अमीर लोगों को फंसाकर गुपचुप तरीके से उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाए। उनके खिलाफ झूठे पुलिस मामले दर्ज करने और सोशल मीडिया में उनके वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके जरिए उनसे उगाही की गई और करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 15 से अधिक लोगों से पूछताछ
ईडी ने मामले में अब तक नाग और उसके पति सहित 15 से अधिक लोगों से पूछताछ की है। फिल्म निर्माता, बिल्डर, चार्टर एकाउंटेंट और अन्य प्रभावशाली व्यक्ति उन लोगों में शामिल हैं, जिनसे एजेंसी ने पूछताछ की है। नाग और उसके पति के साथ मंत्रियों समेत विभिन्न पार्टियों के नेताओं की तस्वीरें पहले भी वायरल हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed