फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Enemies are conducting Bhairavi Yagna': Kerala government rejects Karnataka Deputy CM's claim, calls allegati

'शत्रु करवा रहे भैरवी यज्ञ': कर्नाटक के डिप्टी सीएम का दावा केरल सरकार ने किया खारिज, आरोपों को बताया निराधार

Sat, 01 Jun 2024 01:59 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sat, 01 Jun 2024 01:59 PM IST
सार

केरल सरकार ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के दावे को खारिज कर दिया। जिसमें कर्नाटक उपमुख्यमंत्री ने दावा किया था कि मंदिर में अनुष्ठान में पशुओं की बलि दी गई थी।  

उन्होंने कहा कि अब इस बात की जांच की जानी चाहिए कि शिवकुमार ने ऐसा आरोप क्यों लगाया। राधाकृष्णन ने बताया कि सरकार इस बात की जांच कर रही है कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार केरल में कहीं और भी ऐसा कुछ हुआ है या नहीं।

विज्ञापन
'Enemies are conducting Bhairavi Yagna': Kerala government rejects Karnataka Deputy CM's claim, calls allegati
डीके शिवकुमार। - फोटो : ANI

विस्तार

केरल सरकार ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के दावे को खारिज कर दिया। जिसमें कर्नाटक उपमुख्यमंत्री ने दावा किया था कि मंदिर में अनुष्ठान में पशुओं की बलि दी गई थी।  
विज्ञापन


शनिवार को केरल सरकार ने दोहराते हुए कहा कि राज्य के उत्तरी हिस्से में किसी मंदिर के पास किसी पशु की बलि नहीं दी गई। केरल के मंत्री के राधाकृष्णन ने कहा कि शिवकुमार ने सीएम सिद्धारमैया और कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर राज्य के कन्नूर जिले के तलिपरम्बा में राजराजेश्वर मंदिर के पास पशु बलि देने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


उनकी यह टिप्पणी बृहस्पतिवार को कर्नाटक उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आरोप के बाद आई। कर्नाटक उपमुख्यमंत्री ने दावा किया था कि केरल के एक मंदिर में "शत्रु भैरवी यज्ञ" नामक अनुष्ठान किया गया था। इस अनुष्ठान में पशुओं की बलि भी दी गई। उन्होंने सिद्धारमैया और कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा था। हालांकि यह आरोप किसी का नाम बताए बिना लगाया था। उन्होंने कहा था कि कर्नाटक में कुछ राजनीतिक लोग यह अनुष्ठान को करवा रहे हैं। इसके लिए 'अघोरियों' (तपस्वी शैव साधुओं का मठवासी संप्रदाय) से सलाह ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल सरकार के मंत्री ने कहा कि हमने दावे की जांच की और मालाबार देवस्वोम बोर्ड से भी संपर्क किया। हमें जो प्रारंभिक रिपोर्ट मिली है, उसमें कहा गया है कि मंदिर में या उसके आसपास ऐसा कुछ नहीं हुआ है। देवस्वोम बोर्ड ने भी इसकी पुष्टि की है।" 

उन्होंने कहा कि अब इस बात की जांच की जानी चाहिए कि शिवकुमार ने ऐसा आरोप क्यों लगाया। राधाकृष्णन ने बताया कि सरकार इस बात की जांच कर रही है कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार केरल में कहीं और भी ऐसा कुछ हुआ है या नहीं। हालांकि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार राज्य में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। क्योंकि 1968 से ही पशु बलि पर कानूनी प्रतिबंध है और इसलिए केरल में ऐसा होना संभव नहीं है।


शुक्रवार को संबंधित मंदिर की प्रबंध समिति ने भी शिवकुमार के आरोपों का खंडन किया और उनके दावों को शत् प्रतिशत झूठा बताया था। विशेष शाखा ने राज्य पुलिस प्रमुख को एक रिपोर्ट भी दी जिसमें कहा गया कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने दावा किया। अनुसार केरल में किसी मंदिर के पास पशु बलि होने का कोई सबूत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed