{"_id":"5b13cb974f1c1bab6e8b5ef5","slug":"end-of-permit-for-coastal-traffic-of-foreign-ships-indians-get-approval-for-charter-ship","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी जहाजों के तटीय आवागमन के लिए परमिट राज खत्म, भारतीयों को चार्टर जहाज लेने की मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विदेशी जहाजों के तटीय आवागमन के लिए परमिट राज खत्म, भारतीयों को चार्टर जहाज लेने की मंजूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 03 Jun 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए एक अहम नीतिगत पहल करते हुए केंद्र सरकार ने कृषि, मत्स्य और पशु उत्पादों से लदे विदेशी जहाजों को तटीय आवागमन के लिए परमिट लाइसेंस को खत्म करने के साथ ही इसके लिए भारतीय नागरिकों को चार्टर जहाज लेने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को यह जानकारी दी। सरकार के इस कदम का मकसद जापान जैसे देशों को सीफूड निर्यात करने से पहले प्रसंस्करण के लिए उन्हें सिंगापुर न भेजकर सागरमाला पहल के तहत भारतीय केंद्रों में ही उनके प्रसंस्करण को बढ़ावा देना भी है।
विज्ञापन
केंद्रीय जहाजरानी मंत्री गडकरी ने कहा कि हमने भारत के समुद्र तट पर चार तरह के कार्गो- कृषि, बागवानी, मत्स्य और पशुपालन के लिए विदेशी कंपनियों के विदेशी जहाजों के परिचालन के लिए लाइसेंसिंग की जरूरत को खत्म कर दिया है। साथ ही इसके लिए हमने भारतीय नागरिकों, भारतीय कॉरपोरेट इकाइयों और भारत में पंजीकृत सोसायटियों द्वारा विदेशी जहाजों को किराये पर लेने की भी मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
सरकार का समुद्री क्षेत्र में सुधार का मूल मकसद किसानों की आय बढ़ाना और कम लॉजिस्टिक शुल्क वाले परिवहन जैसे समुद्र के जरिये मालों के आवागमन से लागत में कमी लाना है। गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के किसानों की आय दोगुनी करने के मकसद के तहत उठाए जाने वाले कदमों की कड़ी में यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन