फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   End of an Era Phone-booths end in New York City Kiosks in Times Square

एक युग की समाप्ति: न्यूयॉर्क सिटी से ‘फोन-बूथ’ खत्म तो टाइम्स स्क्वाॅयर से कियोस्क, कभी 8000 बूथ थे, इनकी जगह वाईफाई बोर्ड लग रहे

Thu, 26 May 2022 05:43 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली।
अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 26 May 2022 05:43 AM IST
सार

21वीं सदी के शुरू में न्यूयॉर्क में करीब 8 हजार फोन बूथ थे, लेकिन टाइम्स स्क्वाॅयर से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शहर के अतीत से प्यार करने वाले लोगों की मौजूदगी में हटा यह आखिरी फोन बूथ अब शहर के अजायबघर में रखा जाएगा। लोग ‘एनालॉग सिटी’ की निशानी की तरह इसे देखेंगे।

विज्ञापन
End of an Era Phone-booths end in New York City Kiosks in Times Square
न्यूयॉर्क शहर से अंतिम फोन बूथ हटाया गया। - फोटो : Twitter

विस्तार

अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क सिटी से इस हफ्ते आखिरी पब्लिक टेलीफोन बूथ हटा दिया गया। इसे तकनीक के एक युग के अवसान और शहर संस्कृति के एक हिस्से के मिटने की तरह भी देखा जा रहा है। इनकी जगह नये वाईफाई बोर्ड ले रहे हैं, जिनसे फ्री फोन कॉल और इंटरनेट के कुछ मूल उपयोग संभव होंगे।

विज्ञापन


21वीं सदी के शुरू में न्यूयॉर्क में करीब 8 हजार फोन बूथ थे, लेकिन टाइम्स स्क्वाॅयर से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शहर के अतीत से प्यार करने वाले लोगों की मौजूदगी में हटा यह आखिरी फोन बूथ अब शहर के अजायबघर में रखा जाएगा। लोग ‘एनालॉग सिटी’ की निशानी की तरह इसे देखेंगे। वैसे तो तार से कनेक्ट होने वाले यह फोन पूरी दुनिया की तरह न्यूयॉर्क सिटी से भी खत्म होने लगे थे और स्मार्टफोन इनकी जगह ले चुके थे। लेकिन 2015 में आधिकारिक तौर पर इनके सभी बूथ हटाने का निर्णय हुआ।

विज्ञापन

काल्पनिक सुपरमैन के लिए ये चेंजिंग रूम थे, तो इन पर केंद्रित फिल्में भी बनीं

शहर और पॉप कल्चर का हिस्सा रहे
फोन बूथ न्यूयॉर्क सिटी की शहरी संस्कृति का हिस्सा रहे हैं। फोन-बूथ जैसी लोकप्रिय हॉलीवुड फिल्में इन पर बनी, कई फिल्मों के महत्वपूर्ण दृश्यों का यह हिस्सा रहे। काल्पनिक सुपरहीरो के भी काम आए, पत्रकार क्लार्क कैंट तो इनका उपयोग सुपरमैन के रूप में आने के लिए करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


‘2025 तक सबको फ्री इंटरनेट’ के जुमले से झांसा
इन बूथ की जगह न्यूयॉर्क सिटी में फ्री वाईफाई कियोस्क लगाने व 2025 तक सभी को फ्री इंटरनेट का वादा लिंकएनवाईसी कंपनी और तकनीकी संघ सिटी ब्रिज ने किया। लेकिन कंपनी ने बाद में कियोस्क से वेब-ब्राउजिंग का विकल्प हटाना शुरू कर दिया। वजह दी कि इसका अनुचित उपयोग हो रहा है और निजता को भी खतरा है। आलोचकों के अनुसार कंपनी ने वित्तीय नुकसान की वजह से ऐसा किया। अब यहां से एप के जरिए फ्री फोन-कॉल, मैप, यूएसबी चार्जिंग और सरकारी सेवाओं के उपयोग सुविधा मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed