{"_id":"5d0e34368ebc3e689579de04","slug":"encounter-between-animal-smugglers-and-bsf-smuggler-died-in-gun-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर पशु तस्करों और बीएसएफ के बीच मुठभेड़, एक तस्कर ढेर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बॉर्डर पर पशु तस्करों और बीएसएफ के बीच मुठभेड़, एक तस्कर ढेर
Sat, 22 Jun 2019 09:54 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 22 Jun 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक सीमा सुरक्षा बल के जवानों की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। पड़ोसी देश की सीमा की ओर भाग रहे तस्कर को कांस्टेबल ने चेतावनी दी। इस दौरान धारदार हथियारों से लैस तस्करों ने बटालियन पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के पैर में गोली लगी। बावजूद इसके उसने सरेंडर नहीं किया।इसके बाद की गई फायरिंग में गोली उसके सीने में लगी जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उप मंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सौविक डे ने बताया कि सोनमुरा के कामथाना क्षेत्र में पुतिया गांव के शरीफ मियां उर्फ तुहिन (25) पशु तस्करी कर पड़ोसी देश जा रहा था। इस दौरान भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ की 74 बटालियन के जवानों ने उसे रुकने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
इसके बाद तस्करों ने बटालियन पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के पैर में गोली लगी। तस्कर द्वारा सरेंडर न किए जाने पर कांस्टेबल विजय कुमार ने फायरिंग की। गोली तस्कर के सीने में लगी जिससे उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि उनका उद्देश्य तस्कर को रोकना था लेकिन दुर्भाग्य से गोली तस्कर के सीने में लगी जिससे उसकी मौत हो गयी।
विज्ञापन