World Food India 2025: स्वस्थ जीवनशैली और ऑर्गेनिक खेती पर जोर, वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में किए गए बड़े एलान
World Food India 2025: वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 कार्यक्रम में आज मेघालय पवेलियन का उद्घाटन किया गया। वहीं इस मौके पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह पवेलियन प्रधानमंत्री के विजन को साकार कर रहा है।
विस्तार
यह भी पढ़ें - WB School Jobs Scam: हाईकोर्ट से पूर्व मंत्री पार्थ को मिली जमानत, दुर्गा पूजा से पहले जेल से होंगे रिहा?
#WATCH | Delhi: Speaking at Global Food Regulators Summit, Union Health Minister JP Nadda says, "...Prime Minister Narendra modi has always given strong emphasis on healthy eating habits to make our future fitter, stronger and disease-free. In this context, he has given a call to… pic.twitter.com/AYl0hdrEIv
— ANI (@ANI) September 26, 2025
'फिट और हेल्दी भारत के लिए कई अभियान शुरू'
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि सरकार ने फिट और हेल्दी भारत के लिए कई अभियान शुरू किए हैं, जिनमें फिट इंडिया मूवमेंट, राष्ट्रीय पोषण अभियान (पोषण अभियान), ईट राइट इंडिया पहल, खेले इंडिया कार्यक्रम और राष्ट्रीय कार्यक्रम फॉर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ एनसीडी (एनपी-एनसीजी) शामिल हैं। इनका मकसद लोगों की आदतों में लंबे समय तक सकारात्मक बदलाव लाना और बेहतर पोषण व शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
'प्रधानमंत्री के विजन को साकार कर रहा मेघालय पवेलियन'
वहीं, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में मेघालय पवेलियन का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह पवेलियन प्रधानमंत्री के विजन को साकार कर रहा है। उन्होंने कहा, 'इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के अलग-अलग राज्यों को एक मंच पर लाना है, ताकि वे एक-दूसरे से सीखकर अपने राज्यों में बेहतरीन तरीकों को लागू कर सकें।' इस दौरान उन्होंने मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की सराहना करते हुए कहा कि राज्य ने ऑर्गेनिक उत्पादों और सतत विकास को बढ़ावा देने में बेहतरीन काम किया है।
#WATCH | Delhi: On the inauguration of the Meghalaya Pavilion at World Food India 2025, Union Minister Chirag Paswan says, "The Meghalaya Pavilion is fully realising the vision of World Food India. World Food India was organised with the aim of bringing various states of India… pic.twitter.com/0aXJV6n3za
— ANI (@ANI) September 26, 2025
यह भी पढ़ें - केरल में AIIMS पर सियासत: अलप्पुझा नहीं तो कहां बनेगा एम्स? BJP के रुख के इतर सुरेश गोपी पुरानी मांग पर डटे
मेघालय में ऑर्गेनिक उत्पादन तेजी से बढ़ रहा- संगमा
इस दौरान मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने कहा कि वर्ल्ड फूड इंडिया जैसे कार्यक्रमों से किसानों, उद्यमियों, सहकारी समितियों, स्वयं सहायता समूहों, खरीदारों और तकनीकी प्रदाताओं को एक ही मंच पर जुड़ने का मौका मिलता है। उन्होंने बताया कि राज्य में ऑर्गेनिक उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है और पूरा उत्तर-पूर्व इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनका लक्ष्य है कि अगले 2-3 साल में एक लाख हेक्टेयर भूमि पर ऑर्गेनिक खेती की जाए। इस कार्यक्रम के जरिए स्वास्थ्य, पोषण और सतत कृषि को लेकर बड़े स्तर पर काम करने का संदेश दिया गया।
#WATCH | Delhi: On World Food India 2025, Meghalaya Chief Minister Conrad Sangma says, "On behalf of the Northeast and Meghalaya, I thank the Government of India, the Prime Minister, the Agriculture Minister, and the Food Processing Minister. Through this program, our farmers,… pic.twitter.com/jK8Sw7ea4M
— ANI (@ANI) September 26, 2025