फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eminent sculptor and Rajya Sabha member Padma Vibhushan Raghunath Mohapatra died of COVID19

दुखद: प्रख्यात मूर्तिकार और राज्यसभा सांसद रघुनाथ मोहपात्रा का कोरोना से निधन

Sun, 09 May 2021 08:59 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 09 May 2021 08:59 PM IST
सार

पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजे दए 78 वर्षीय मोहपात्रा का एम्स भुवनेश्वर में इलाज चल रहा था। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समेत कई नेताओं ने शोक प्रकट किया।

विज्ञापन
Eminent sculptor and Rajya Sabha member Padma Vibhushan Raghunath Mohapatra died of COVID19
रघुनाथ मोहपात्रा - फोटो : विकीमीडिया कॉमंस

विस्तार

राज्यसभा सांसद और प्रख्यात मूर्तिकार रघुनाथ महापात्रा का शनिवार को ओडिशा के एक अस्पताल में निधन हो गया। मोहपात्रा पिछले सप्ताह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजे दए 78 वर्षीय मोहपात्रा का एम्स भुवनेश्वर में इलाज चल रहा था। 

विज्ञापन


मोहपात्र को 22 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। एम्स-भुवनेश्वर की निदेशक डॉक्टर गीतांजलि बतमनाबाने ने कहा कि डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद मोहपात्र पूर्वाह्न 3.49 मिनट पर जिंदगी की जंग हार गए। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत अन्य ने मोहपात्र के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन


पटनायक ने ट्वीट किया, 'मोहपात्र को ओडिशा में कला और विरासत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिये हमेशा याद किया जाएगा। मैं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति प्रकट करता हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने शोक जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहपात्र के निधन पर रविवार को शोक जताया और कहा कि उन्हें पारंपरिक शिल्प को लोकप्रिय बनाने के लिए याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘सांसद श्री रघुनाथ मोहपात्र जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने कला, वास्तुकला और संस्कृति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पारंपरिक शिल्प को लोकप्रिय बनाने में उनके योगदान के लिए उन्हें याद किया जाएगा। मेरी संवदेना उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति है। ओम शांति।’




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed