{"_id":"63f5318b89e69c7ff70d9e25","slug":"emergency-session-of-unga-will-start-from-today-ahead-of-resolution-on-russia-france-lobbies-india-for-vote-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UNGA: आज से शुरू होगा यूएनजीए का आपात सत्र, रूस पर प्रस्ताव से पहले भारत को मतदान के लिए मनाने में जुटा फ्रांस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
UNGA: आज से शुरू होगा यूएनजीए का आपात सत्र, रूस पर प्रस्ताव से पहले भारत को मतदान के लिए मनाने में जुटा फ्रांस
Wed, 22 Feb 2023 02:33 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 22 Feb 2023 02:33 AM IST
सार
अब तक, भारत ने यूएनजीए या संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में युद्ध की आलोचना करने वाले किसी भी प्रस्ताव पर मतदान करने से इन्कार किया है। भारत पिछले साल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सदस्य था।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र महासभा।
- फोटो : UN Hindi
विस्तार
फ्रांस भारत को यूक्रेन में एक साल से जारी रूसी युद्ध पर अपना रुख बदलने के लिए राजी करने के लिए बातचीत कर रहा है। राजनयिक सूत्रों के अनुसार, फ्रांस ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से इस सप्ताह पेश किए जाने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के प्रस्ताव पर मतदान करने का आग्रह किया है। इस प्रस्ताव के जरिये युद्ध समाप्त करने का आह्वान किया जाएगा। हालांकि, सूत्रों ने माना कि ज्यादा संभावना यही है कि भारत इस बार भी मतदान से दूर रहेगा।
विज्ञापन
अब तक, नई दिल्ली ने यूएनजीए या संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में युद्ध की आलोचना करने वाले किसी भी प्रस्ताव पर मतदान करने से इन्कार किया है। भारत पिछले साल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सदस्य था। बुधवार से शुरू होने वाले आपात सत्र में सभी की निगाहें इस पर होंगी कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के 193 देश उस प्रस्ताव पर कैसे मतदान करते हैं जो रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता और स्थायी शांति पर जोर देगा। इससे पहले अक्तूबर 2022 में, 143 यूएनजीए सदस्यों ने यूक्रेन के क्षेत्रों पर रूस के कब्जे की निंदा करने के लिए मतदान किया था। रूस समेत पांच देशों ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। भारत उन 35 देशों में शामिल था, जो मतदान से दूर रहे थे।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा कि हम जानते हैं भारत के किसी एक या दूसरे पक्ष में शामिल होने की संभावना नहीं है। यह हमेशा संतुलन का प्रश्न रहता है। साथ ही उन्होंने कहा कि फ्रांसीसी राजनयिक भारत के राजनीतिक नेताओं के संपर्क में हैं और सभी यूएनजीए सदस्यों को कई देशों की ओर से प्रायोजित प्रस्ताव के मसौदे को भेजा गया है।
विज्ञापन