फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Emergency landing of Andhra Pradesh CM plane Maharashtra CM plane also returned due to bad weather Updates

Politics: आंध्र के CM के विमान की आपात लैंडिंग; खराब मौसम की वजह से महाराष्ट्र के सीएम का विमान भी वापस लौटा

Mon, 30 Jan 2023 06:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 30 Jan 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
Emergency landing of Andhra Pradesh CM plane Maharashtra CM plane also returned due to bad weather Updates
Emergency Landing - फोटो : ANI

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को ले जा रहे एक विशेष विमान को उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही तकनीकी खराबी के चलते गन्नवरम हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा। विमान सुरक्षित उतारा गया। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी आज दिल्ली जाने वाले थे।

विज्ञापन


इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर जा रहा राज्य सरकार का एक विमान खराब मौसम के बाद सोमवार को मुंबई लौट आया। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


शिंदे और फडणवीस 'बंजारा कुंभ 2023' कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुंबई से करीब 415 किलोमीटर दूर जलगांव जिले के जामनेर जा रहे थे, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य वक्ता थे। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अधिकारी ने कहा कि विमान ने मुंबई से उड़ान भरी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण उसे वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिंदे और फडणवीस बाद में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बंजारा समुदाय के नेता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed