फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Embassy of Ecuador to India on fugitive Nithyananda said We categorically deny given asylum

भगोड़े नित्यानंद के इक्वाडोर में होने की कोई सूचना नहीं: विदेश मंत्रालय

Fri, 06 Dec 2019 06:21 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 06 Dec 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
Embassy of Ecuador to India on fugitive Nithyananda said We categorically deny given asylum
Swami Nithyananda (File Photo)

यौन उत्पीड़न के आरोपी भगोड़े स्वयंभू बाबा नित्यानंद के इक्वाडोर में होने की कोई सूचना नहीं है। सरकार ने कहा कि नित्यानंद अभी कहां है इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है। नित्यानंद के अलग देश बनाने पर सरकार ने कहा कि वेबसाइट के सहारे नया देश नहीं बनाया जा सकता है। गौरतलब है कि स्वयंभू बाबा ने इक्वाडोर के एक द्वीप को नया देश बनाने की घोषणा की थी। वेबसाइट पर इसे हिंदू राष्ट्र बताते हुए इसका नाम कैलासा रखा गया था। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि संप्रभु राष्ट्र वेबसाइट से नहीं बनाए जा सकते। इक्वाडोर ने संपर्क साधने पर अपने यहां नित्यानंद के होने की किसी सूचना से इंकार किया है।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि जब तक किसी के सही लोकेशन की जानकारी नहीं मिलती तब तक प्रत्यर्पण की पहल संभव नहीं है। जहां तक नित्यानंद के खिलाफ कार्रवाई की बात है, तो उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होने की सूचना मिलते ही उसका पासपोर्ट रद्द कर दिया गया था। उसी दौरान उसके पासपोर्ट के नवीनीकरण का अनुरोध भी ठुकरा दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते महीने गुजरात पुलिस ने स्वामी नित्यानंद के खिलाफ बच्चों के अपहरण और उत्पीड़न का केस दर्ज किया था। पुलिस ने उसके आश्रम की दो संचालिकाओं को भी गिरफ्तार किया था। 

कुलभूषण मामले में कूटनीतिक बातचीत

प्रवक्ता ने जासूसी के आरोप में पाकिस्तानी जेल में बंद कुलभूषण मामले में कूटनीतिक चैनल के जरिये बातचीत जारी रहने की सूचना दी। उन्होंने कहा कि भारत लगातार कूटनीतिक चैनल के जरिये पाकिस्तान के संपर्क में है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान पर आतंकवाद के मामले में अपने पुराने रवैये में बदलाव न लाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सुबूत दिये जाने, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव के बावजूद पाकिस्तान मुंबई आतंकी हमले के आरोपियों को प्रश्रय दे रहा है।





बता दें कि, कर्नाटक में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में नित्यानंद वांछित है। उस पर आरोप है कि अपना आश्रम चलाने के लिए बच्चों का अपहरण कर उनसे श्रद्धालुओं से चंदा जुटाने के लिए मजबूर करता था। पुलिस ने इस मामले में उसकी दो अनुयायियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है। 



नित्यानंद ने इस नए देश की वेबसाइट भी बनाई है। इस वेबसाइट पर दावा किया गया है- कैलासा बिना सीमाओं का देश है जिसे दुनियाभर से बेदखल हिंदुओं ने बसाया है। वेबसाइट पर कैलासा को महानतम हिंदू राष्ट्र बताया गया है। बता दें कि गुजरात पुलिस ने बीते 21 नवंबर को बताया था कि नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed